फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Shubham takes first place and Khushi second in the slogan writing competition.

Panchkula News: स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में शुभम प्रथम, खुशी द्वितीय

Sat, 12 Sep 2026 01:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Shubham takes first place and Khushi second in the slogan writing competition.
कालका। राजकीय महाविद्यालय कालका में हिंदी पखवाड़े के तहत स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा, राष्ट्रभाषा के प्रति सम्मान, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर प्रभावशाली स्लोगन प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष के शुभम ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय तथा शाहिना और नंदिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर सीमा सिंह ने कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति और भावनाओं से जुड़ी भाषा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में हिंदी के प्रति सम्मान और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देती हैं। सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed