फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   short staff in chandigarh administration

चंडीगढ़ प्रशासन में स्टाफ की कमी, 1721 पोस्टें खाली, कर्मियों पर बढ़ रहा मानसिक बोझ

Tue, 08 Oct 2019 02:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
short staff in chandigarh administration
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन इस समय स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। इसके कारण मौजूदा कर्मचारियों पर काम और मानसिक बोझ बढ़ गया है। चंडीगढ़ प्रशासन के कई बड़े विभागों में स्टाफ की भारी कमी है, जिससे शहरवासियों के काम और सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इस स्टाफ की कमी से प्रशासन के कई विभाग सिटीजन चार्टर को लागू नहीं करा पा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक प्रशासन के अलग-अलग विभागों में ग्रुप ए, बी, सी कैटेगरी की 1721 के करीब पोस्टें खाली पड़ी हैं। इस संबंध में प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने हाल ही में खाली पड़ी पोस्टों का रिकार्ड तैयार किया है। इस संबंध में प्रशासन से भी डिटेल तैयार करने को कहा था। जल्द ही खाली पड़ी पोस्टें भरने के लिए प्रयास किया जाएगा। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ प्रशासन के पास 8,870 के करीब पोस्टें मंजूर हैं।
विज्ञापन

इन विभागों में स्टाफ की ज्यादा कमी
इंजीनियर डिपार्टमेंट में 490 पोस्टें खाली पड़ी हैं। इसी तरह हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर में 231 पोस्टें और जीएमसीएच-32 में 239 पोस्टें खाली पड़ी है। मॉडर्न जेल में 102 और कंस्ट्रक्शन सर्कल-2 में 320 के करीब पोस्टें खाली पड़ी हैं। गौरतलब है कि चंडीगढ़ प्रशासन के जिन विभागों में कर्मचारियों की सबसे अधिक जरूरत है, उन्हीं विभागों में पिछले काफी समय से पोस्टें खाली पड़ी हैं। इसके चलते इन विभागों में काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रुप सी में क्लर्को की सबसे ज्यादा कमी
किसी कार्यालय में तभी पूरा काम होगा जब क्लर्कों की संख्या पूरी होगी। यदि उनकी संख्या कम हो तो अंदाजा लगा सकता है कि उस कार्यालय का काम कैसे निपटता होगा। ऐसे में बाकी कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ेगा, क्योंकि रिक्त पदों का कार्य भी उन्हें ही निपटना पड़ता है। चंडीगढ़ प्रशासन में ग्रुप सी में 1332 पद खाली है। हालांकि प्रशासन ने क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट (अंग्रेजी) की 477 पदों को भरने के लिए को नोटिफिकेशन जारी कर दी है। ये सभी नियुक्तियां कॉमन कैडर रिक्ररूटमेंट रूल्स-2015 के आधार पर की जाएंगी। इन पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदक 30 सितंबर से 21 अक्टूबक के बीच ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed