{"_id":"68cb120bbc150add3b060305","slug":"shooter-amritpal-arrested-from-hanumangarh-in-sonu-nolta-murder-case-panchkula-news-c-87-1-pan1010-127057-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सोनू नोल्टा मर्डर मामले में शूटर अमृतपाल हनुमानगढ़ से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सोनू नोल्टा मर्डर मामले में शूटर अमृतपाल हनुमानगढ़ से गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। बीते 5 जून में पिंजौर निवासी सोनू नोल्टा की हत्या के मामले में शामिल शूटर अमृतपाल को राजस्थान पुलिस ने हनुमानगढ़ से गिरफ्तार किया है। अमृतपाल एक गैंग का शार्प शूटर है और हाल ही में 12 सितंबर को हनुमानगढ़ के एक व्यापारी की हत्या में भी शामिल था। फिलहाल दोनों पैरों में चोट लगने के कारण वह स्थानीय अस्पताल में उपचाराधीन है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पंचकूला पुलिस अमृतपाल को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ कर सकती है ताकि मुख्य आरोपी पीयूष पिपलानी की गिरफ्तारी तक पहुंचा जा सके। 5 जून की रात अमरावती एन्क्लेव स्थित मॉल के बाहर सोनू नोल्टा की हत्या की गई थी। वारदात के बाद सोनू का पुराना दोस्त पीयूष पिपलानी वीडियो जारी कर जिम्मेदारी ले चुका था। घटना में सोनू का भाई प्रिंस भी घायल हुआ था।