फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   show cause notice to employees by nagar nigam for clean city

क्लीन चंडीगढ़ के लिए लापरवाह कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई, भेजा गया शोकॉज नोटिस, मांगा जवाब

Thu, 28 Nov 2019 02:00 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 28 Nov 2019 02:00 PM IST
विज्ञापन
show cause notice to employees by nagar nigam for clean city
प्रतीकात्मक तस्वीर
सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने अपने कर्मचारियों पर शिकंजा कस दिया है। निगम कमिश्नर केके यादव ने बुधवार को काम में लापरवाही बरतने वाले एमओएच के 15 कर्मचारियों के खिलाफ शोकाज नोटिस जारी कर दिया। इन कर्मचारियों से 24 घंटे में जवाब मांगा गया है। कर्मचारियों को अपने क्षेत्र के सीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर (सीएसआई) के माध्यम से जवाब देना होगा। यदि सीएसआई जवाब से संतुष्ट नहीं हुए तो बर्खास्त करने की कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन


बता दें शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। एमओएच डॉ. एपी सिंह ने सीएसआई की एक टीम बनाई और औचक निरीक्षण के निर्देश दिए। बीते शनिवार को सुबह टीम डड्डूमाजरा स्थित डंपिंग ग्राउंड पर औचक निरीक्षण करने पहुंच गई। जहां कचरा वजन किया जा रहा था। यहां 20 ट्रक लाइन में खड़े थे। इनमें से 15 ट्रकों का कचरा चेक किया गया, जिसमें देखा कि किसी में आधा ट्रक तो किसी में आधे से भी कम कचरा था। टीम ने सभी ट्रकों के नंबर नोट किए। उसके बाद संबंधित क्षेत्र के ड्राइवर और सेनेटरी इंस्पेक्टर का नाम नोट किया।
विज्ञापन


पूरी रिपोर्ट बनाकर एमओएच को दे दी। एमओएच ने चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर की रिपोर्ट को संलग्न करते हुए नोट बनाकर कमिश्नर केके यादव को पत्र लिख दिया। इसमें लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की संस्तुति की गई। हालांकि कमिश्नर स्मार्ट सिटी के टूर पर स्पेन गए हुए थे। वहां से वापस लौटने के बाद वित्त एवं प्रबंधन की बैठक और उसके बाद सदन की बैठक थी। बुधवार को कमिश्नर ने तत्काल कार्रवाई केनिर्देश देते हुए 24 घंटे में सभी से जवाब लेने के आदेश कर दिए। जवाब में संतुष्टि न मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदन की बैठक में भी गूंजा था सफाई का मुद्दा
बीते मंगलवार को भी सदन की बैठक में सफाई का मुद्दा गरमाया था। भाजपा पार्षद देवेश मोदगिल ने कहा कि जगह जगह कचरे के ढेर लगे हैं। कोई देखने वाला नहीं है। पांच पांच दिन तक सफाई कर्मचारी क्षेत्र में नहीं आते हैं। ऐसी स्थिति में शहर की सफाई व्यवस्था राम भरोसे है। शक्ति प्रकाश देवशाली ने कहा कि यदि जेपी प्लांट के कारण यह समस्या हो रही है। तो इस पर चर्चा करनी होगी। क्यों कि जेपी प्लांट की वजह से शहर का कचरा नहीं होने दे सकते।

कमिश्नर बोले- मुझे शहर साफ चाहिए
सदन की बैठक जब शहर की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़ा हुआ तो कमिश्नर ने तत्काल एमओएच से जानकारी मांगी। कमिश्नर ने स्पष्ट शब्दों में एमओएच से कहा कि सभी ऑफिसर की ड्यूटी लगा दी जाए। जितनी भी गाड़ियां हैं हमारे पास उन्हें भी लगा दो। अब सफाई से संबंधित कोई समस्या मुझे सुनने को न मिले। मुझे शहर साफ चाहिए। इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग भी शुरू कराएं।


लापरवाही करने वाले कर्मचारियों से 24 घंटे में जवाब मांगा है। इसके लिए सीएसआई से भी जवाब के संबंध में जानकारी ली जाएगी। जवाब संतुष्ट करने वाला होगा तो ठीक, वरना कार्रवाई करेंगे।
- केके यादव, नगर निगम कमिश्नर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed