फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Shared bread is a medium to connect society and hearts: Dr. Anju Manocha

साझी रोटी समाज और दिलों को जोड़ने का माध्यम : डॉ. अंजू मनोचा

Fri, 15 Aug 2025 12:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Shared bread is a medium to connect society and hearts: Dr. Anju Manocha
पंचकूला। साझी रोटी केवल भोजन साझा करने का कार्यक्रम नहीं बल्कि समाज और दिलों को जोड़ने का माध्यम है। यह पहल हमें सिखाती है कि सामाजिक समरसता और भाईचारा केवल शब्दों में नहीं बल्कि कर्मों में होना चाहिए। यह बात हरियाणा के उच्चतर शिक्षा विभाग की संयुक्त निदेशक डॉ. अंजू मनोचा ने कही। उन्होंने वीरवार को गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज सेक्टर–1 में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित साझी रोटी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. शैलजा छाबड़ा के नेतृत्व में और कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम का उद्देश्य एनएसएस स्वयंसेवकों में सामाजिक समरसता और सामाजिक सद्भावना को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. खुशीला एवं राज्य एनएसएस अधिकारी दिनेश कुमार शामिल हुए।
विज्ञापन

जिला उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ खुशीला ने कहा कि आज के समय में सामूहिकता और परस्पर सहयोग की भावना को पुनर्जीवित करना बेहद आवश्यक है। प्राचार्या, डॉ. शैलजा छाबड़ा ने कहा कि कॉलेज केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं बल्कि मानवीय मूल्यों के संवर्धन के लिए भी समर्पित है। सांझी रोटी कार्यक्रम इस बात का प्रमाण है कि साथ बैठकर भोजन करना अपनापन, समानता और सौहार्द का सशक्त माध्यम है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि सामाजिक एकता के इस अनूठे कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों ने अपने घरों से लाए भोजन को आपस में मिल-बांटकर ग्रहण किया। कार्यक्रम का मंच संचालन शिवम भसीन ने किया। इसमें अनमोल शर्मा, साहिल, विशांत, सचिन, चन्द्रू, जेबा, सिमरन, सुखचैन और दृश्य चंदेल का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed