फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Selja will complain to the Human Rights Commission, Hooda will submit a memorandum to the Governor

हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज : सैलजा करेंगी मानवाधिकार आयोग को शिकायत, हुड्डा राज्यपाल को सौंपेंगे ज्ञापन

Tue, 31 Aug 2021 01:56 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Selja will complain to the Human Rights Commission, Hooda will submit a memorandum to the Governor
चंडीगढ़। करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर प्रदेश सरकार को घेरने में कांग्रेस कोई कसर नहीं छोड़ रही है। मंगलवार को हरियाणा कांग्रेस के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से शिकायत करेगा। वहीं, नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा विधायकों के साथ राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। इस दौरान कृषि भूमि अधिग्रहण और लाठीचार्ज मामले में ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

कुमारी सैलजा ने कहा कि इस प्रतिनिधिमंडल में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल के साथ वह खुद, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस कार्य समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, विधायक व पूर्व नेता हरियाणा कांग्रेस विधायक दल विधायक किरण चौधरी, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र राठौर व आशीष दुआ शामिल रहेंगे। सैलजा ने कहा कि शिकायत में शनिवार को करनाल में भाजपा सरकार के इशारे पर किसानों पर हुए बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज में किसान भाइयों को न्याय देने और इस लाठीचार्ज को अंजाम देने वाले दोषी अधिकारियों और उनको निर्देश देने वाले सत्तासीनों पर मुकदमे दर्ज करने की मांग की जाएगी। वहीं, भूपेंद्र सिंह हुड्डा विधायकों के साथ राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed