फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Selected for the 72nd National Championship at the age of 17

Panchkula News: 17 वर्ष की उम्र में 72वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप में चयन

Sun, 18 Jan 2026 02:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Selected for the 72nd National Championship at the age of 17
कालका के शुभम शर्मा ने सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में बढ़ाया क्षेत्र का मान
विज्ञापन

1,250 खिलाड़ियों के बीच दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। कालका के कमला नगर निवासी शुभम शर्मा ने 72वीं सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2026 में प्रतिभाग कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 4 से 11 जनवरी 2026 तक काशी नगरी वाराणसी में आयोजित की गई, जिसमें देशभर से करीब 1,250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

शुभम शर्मा वर्तमान में 12वीं कक्षा के छात्र हैं और शुरू से ही खेलों में सक्रिय रहे हैं। पिता दीपक शर्मा ने बताया कि शुभम इससे पहले जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में कप्तान के रूप में खेलते हुए अनेक पदक और सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि शुभम की उम्र मात्र 17 वर्ष है, ऐसे में सीनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप में बड़े और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ चयनित होना अपने आप में एक बड़ी और उल्लेखनीय उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed