फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Security guard posted anti-country post on status, arrested

पंचकूला: कश्मीरी सिक्योरिटी गार्ड ने व्हाट्सएप पर लगाया देश विरोधी स्टेटस, गिरफ्तार

Sat, 08 Aug 2020 10:15 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 08 Aug 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Security guard posted anti-country post on status, arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

चंडीमंदिर थाना पुलिस ने मोरनी रोड स्थित एक होटल के सिक्योरिटी गार्ड को व्हाट्सएप स्टेट्स पर भड़काऊ पोस्ट डालने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक की पहचान कजाफी अहमद गांव दिलदार जिला कुपवाड़ा कश्मीर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ देशद्रोह की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


कश्मीर निवासी युवक ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर एक वीडियो डाला था, जिसमें पाकिस्तानी नेता कश्मीर को आजाद करने और भारतीय सेना के अपमान की बातें कर रहा था। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने नाडा गांव निवासी व्यक्ति की शिकायत पर केस दर्ज किया है। गार्ड ने जिस वीडियो को पोस्ट किया है, उसमें नेता भाषण में बता रहा है कि कश्मीर लेना है। इतना ही नहीं वह आतंकवादी बुरहान की जमकर तारीफ कर रहा है। वीडियो में भारतीय सेना के अपमान के बारे में भड़काया जा रहा है।
विज्ञापन


नाडा गांव निवासी व्यक्ति ने उसका देश विरोधी स्टेटस देखा तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed