फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sector-7 residents protested against the contact center

संपर्क सेंटर के विरोध में उतरे सेक्टर-7 निवासी

Wed, 18 May 2022 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Sector-7 residents protested against the contact center
पंचकूला। शहर के सेक्टर-सात में बनाए जा रहे संपर्क सेंटर के विरोध में मंगलवार को सेक्टर निवासियों ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के ईओ से मुलाकात की। लोगों ने बताया कि वर्तमान लोकेशन पर संपर्क सेंटर बनने से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ईओ गगनदीप सिंह ने सेक्टर निवासियों की बात को गंभीरता से सुना और उच्चाधिकारियों के सामने इस मामले को रखने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सेक्टर निवासी तरसेम गर्ग ने बताया कि सेक्टर-सात में मकान नंबर 974 से 977 के पीछे संपर्क सेंटर बनाया जा रहा है। यह सामुदायिक केंद्र के बिल्कुल नजदीक है। लोगों ने बताया कि इसके यहां बनने से उनके सामने कई परेशानियां खड़ी हो जाएंगी। इसके आस-पास घरों में रहने वाले लोगों की प्राइवेसी प्रभावित होगी और लोगों वाहन पार्क किए जाएंगे। एक बड़ा स्कूल और मार्केट होने के कारण यहां पर पहले ही बहुत ज्यादा भीड़-भाड़ रहती है। जहां यह संपर्क सेंटर बनाया जाना है, वहां पार्किंग है और मार्केट में आने वाले लोग अपने वाहन खड़े करते हैं। इसके अलावा उस जगह के नीचे से मुख्य सीवरेज लाइन गुजर रही है। मगर वहां निर्माण कार्य होता है तो उसे भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। लोगों ने ईओ से मामले में दखल देकर सेक्टर निवासियों की परेशानी समझने की मांग की। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले के बारे में उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी। इस अवसर पर दीक्षित गुप्ता, दिनेश गर्ग, मीना, किरण, बी.डी. गर्ग, योगराज सिंह सहित कई पुरुष और महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed