फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sector-53 housing project not getting buyers, only 46 applications in 13 days

चंडीगढ़ हाउसिंग प्रोजेक्ट को नहीं मिल रहे खरीदार, 492 फ्लैट और 13 दिन में आए सिर्फ 46 आवेदन

Thu, 07 Nov 2019 11:34 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 07 Nov 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
Sector-53 housing project not getting buyers, only 46 applications in 13 days
फाइल फोटो
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) की ओर से सेक्टर-53 में लांच की गई 492 फ्लैट्स की स्कीम में शहरवासी रुचि नहीं दिखा रहे हैं। बीते 13 दिन में फ्लैट्स खरीदने के लिए महज 46 लोगों ने ही आवेदन किया है। आवेदन करने के लिए 23 दिन और बचे हैं, अगर आवेदन की रफ्तार यही रही तो आवेदकों की संख्या 150 भी नहीं पहुंचेगी। ऐसे में सीएचबी के इस प्रोजेक्ट पर ग्रहण लग सकता है।
विज्ञापन


हाउसिंग बोर्ड की सेक्टर-53 में फ्लैट्स बनाने की योजना फेल साबित हो रही है। हाउसिंग बोर्ड ने इस स्कीम के लिए काफी प्रचार-प्रसार किया। बावजूद इसके लोग इस प्रोजेक्ट में बिल्कुल रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इसके पीछे बड़ा कारण इन फ्लैट्स के आसमान छूते दाम हैं। स्कीम के तहत एचआईजी फ्लैट्स (तीन बेडरूम) की कीमत सबसे अधिक 1.80 करोड़ रुपये रखी गई है। पहले बोर्ड ने इस कैटेगरी के फ्लैट्स की कीमत 1.64 करोड़ रुपये रखने का फैसला लिया था। दो बेडरूम फ्लैट की कीमत 1.47 करोड़ है।
विज्ञापन


एक बेडरूम फ्लैट की कीमत 95 लाख है, जबकि ईडब्ल्यूएस की कीमत 50 लाख रुपये रखी गई है। हाउसिंग बोर्ड द्वारा तय किये गये ये दाम ट्राइसिटी में सबसे ज्यादा हैं इसलिए सीएचबी इस बार प्लैट्स के निमार्ण से पहले इच्छुक आवेदकों की संख्या जानना चाहता है। अगर इन फ्लैट्स को खरीदने वाले लोगों की संख्या, फ्लैट्स की संख्या के आसपास होगी तभी इन फ्लैट्स का निर्माण किया जाएगा। वर्तमान आवेदकों की संख्या को देखते हुए यह योजना फेल साबित होती ही दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 दिसंबर तक साफ होगा, फ्लैट्स बनेंगे या नही
सेक्टर-53 स्थित हाउसिंग स्कीम के लिए इच्छुक लोग 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डिमांड सर्वे खत्म होने के बाद एक माह के अंदर यानी 30 दिसंबर तक बोर्ड यह फैसला लेगा कि फ्लैट्स बनेंगे या फिर नहीं। यह आवेदकों की संख्या पर निर्भर करेगा। सर्वे में अप्लाई करने के लिए एक, दो और तीन बैडरूम फ्लैट के लिए आवेदकों को 10 हजार रुपये जमा करवाने होंगे जबकि ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए 5 हजार रुपये फीस जमा करवानी होगी, जिसे बाद में बोर्ड द्वारा समायोजित कर दिया जाएगा। बता दें कि बोर्ड ने 11 एकड़ भूमि पर अलग-अलग कैटेगरी के 492 के करीब फ्लैट्स का निर्माण करना है।


यह है योजना
सीएचबी की इस योजना के तहत सीएचबी की ओर से कुल 492 फ्लैट बनाए जाएंगे जिसमें से 192 फ्लैट थ्री बेडरूम और 100 फ्लैट टू बेडरूम फ्लैट बनाए जाने की योजना है। इनके अलावा वन रूम के 120 फ्लैट तथा ईडब्लूएस कैटेगरी के 80 फ्लैट भी बनाने की योजना है। यह फ्लैट सेक्टर-53 में 11 एकड़ जमीन पर बनाए जाएंगे।

ये है फ्लैट्स की कीमत
तीन बैडरूम फ्लैट - 1.80 करोड़
दो बैडरूम फ्लैट - 1.47 करोड़
एक बैडरूम फ्लैट - 95 लाख
ईडब्ल्यूएस - 50 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed