फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sector-26 resident cheated eight lakh rupees from an elderly person

Panchkula News: सेक्टर-26 निवासी बुजुर्ग से आठ लाख रुपये ठगे

Wed, 07 Aug 2024 06:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
Sector-26 resident cheated eight lakh rupees from an elderly person
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। यूएसए निवासी बेटे की कार से हुए हादसे में एक युवक की दो टांगें टूटने का संदेश देकर सेक्टर-26 के 72 वर्षीय बुजुर्ग से आठ लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पुलिस इंस्पेक्टर और बेटा बनकर ठगी को अंजाम दिया है। बुजुर्ग की शिकायत पर सेक्टर-12 साइबर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच मेंं जुट गई है। पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे आईटीआई से सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के पद से सेवानिवृत्त हैं। उनके दो बेटे हैं, दोनों यूएसए में रहते हैं।

5 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे उनके पास एक मोबाइल नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने स्वयं को इंस्पेक्टर बताया। उसने पूछा कि आपके बेटे के पास गाड़ी है। बुजुर्ग के हां कहने पर उसने कहा कि उसकी कार से एक युवक की दोनों टांगें टूट गईं हैं। उसने फिर पूछा कि आपका बेटा शराब पीता है। बुजुर्ग ने कहा कि कभी-कभार पीता है। इसके बाद उसने कहा कि आपका बेटा काफी घबराया हुआ है। हम उससे आपकी बात करा देते हैं। इसके बाद दूसरी तरफ से रोती आवाज में एक युवक बोला कि पापा गलती से हादसा हो गया है। जैसा ये लोग करते हैं बात मान लो वरना मुझे जेल हो जाएगी। रोती आवाज सुनकर बुजुर्ग भी घबरा गया। इसके बाद आरोपी ने कहा कि मैं आपके बेटे का फैसला करवाने की कोशिश करता हूं। आरोपी ने शिकायतकर्ता से कहा कि आप आठ लाख रुपये भेज दो। शिकायतकर्ता ने बताए बैंक खाते में आठ लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी ने बताया कि एक्सीडेंट में चोट लगने वाले व्यक्ति की मौत हो गई है। अब आपको और पैसे देने होंगे। इसके बाद 12 लाख रुपये और मांगे। इसके बाद शिकायतकर्ता बुजुर्ग दोबारा बैंक गया। जब वे दोबारा रुपये भेजने लगे तो बैंक कर्मचारी ने बताया कि आपके साथ धोखाधड़ी हो रही है। आप इनको पैसे मत भेजो। इसके तुरंत बाद उन्होंने अपने बेटे को फोन किया। उसने पिता को बताया कि वह बिल्कुल ठीक है। इसके बाद उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed