{"_id":"68eac55edd1efb7aaa089796","slug":"sector-2-market-lacks-sewerage-line-and-despite-spending-crores-showroom-owners-are-deprived-of-the-facility-panchkula-news-c-87-1-pan1010-128088-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सेक्टर-2 की मार्केट में सीवरेज लाइन नहीं, करोड़ों खर्च करने पर भी शोरूम मालिक सुविधा से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सेक्टर-2 की मार्केट में सीवरेज लाइन नहीं, करोड़ों खर्च करने पर भी शोरूम मालिक सुविधा से वंचित
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) द्वारा सेक्टर-2 में करोड़ों रुपये के शोरूम और बूथ बेचे गए हैं। इन शोरूमों और बूथों में रोजाना सैकड़ों लोग खरीदारी और अन्य कार्यों के लिए आते हैं। सबसे बड़ी विडंबना यह है कि यहां अभी तक सीवरेज लाइन नहीं बिछाई गई है। शोरूम मालिकों का कहना है कि उन्होंने करोड़ों रुपये देकर प्राधिकरण से यह संपत्तियां खरीदीं लेकिन शौचालय की निकासी के लिए कोई सुविधा नहीं दी गई। जिन दुकानदारों ने शोरूम में शौचालय बनवाए भी हैं वे सीवरेज लाइन न होने के कारण उनका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। इसके चलते परिसर में असुविधा बनी हुई है। कई दुकानदारों को मजबूरी में अपने घर या आसपास के मकानों का उपयोग करना पड़ता है।
व्यवसायियों ने बताया कि वे कई बार प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता और अन्य अधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप से इस समस्या से अवगत करा चुके हैं। ज्ञापन भी सौंपा गया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
महापौर का कार्यालय भी इसी एरिया में
आश्चर्य की बात यह है कि इसी एरिया में पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल का कार्यालय भी स्थित है, फिर भी अधिकारियों ने इस गंभीर समस्या पर संज्ञान नहीं लिया है। सेक्टर-2 में काफी बड़ी मार्केट है। यहां बैंक, ब्यूटी पार्लर, करियाना स्टोर और अन्य दुकानें संचालित हैं। व्यापारियों ने प्राधिकरण से मांग की है कि जल्द से जल्द यहां सीवरेज पाइपलाइन बिछाई जाए ताकि दुकानदारों और ग्राहकों को राहत मिल सके और क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे।