फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sector-16 roads have not been repaired for five years

Panchkula News: पांच साल से सेक्टर-16 की सड़कों की नहीं हुई मरम्मत

Tue, 20 May 2025 01:50 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Tue, 20 May 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Sector-16 roads have not been repaired for five years
सेक्टर-16 में टूटी सड़क।
एक हजार से अधिक घरों में रह रहे लोगों की नहीं हो रही सुनवाई
विज्ञापन

अधिकारियों की लापरवाही और अनदेखी का शिकार हो रहा है
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-16 की टूटी सड़कें शहरवासियों के लिए परेशानी का कारण बनीं हुई हैं। पिछले 5 साल से इस सेक्टर की सड़कों की मरम्मत नहीं की गई है। इस कारण सेक्टर की सड़कों पर गहरे गड्ढे हो गए हैं और बजरी निकल आई है। लोगों का आरोप है कि अधिकारियों की लापरवाही और अनदेखी के कारण इस इलाके की सड़क का काम नहीं हो पा रहा है। इस इलाके में करीब एक हजार से अधिक घर बने हुए हैं। इनमें रह रहे बाशिंदों की नगर निगम सुनवाई नहीं कर रहा है।
बारिश होने से यहां की सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भर जाता है और सड़क पर फैली कंक्रीट के कारण दोपहिया वाहन चालक और राहगीर फिसलकर चोटिल हो हो जाते हैं। सेक्टरवासी सड़कों की बदहाली से परेशान हैं। लोगों ने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

सेक्टर-16 पंचकूला का पुराना सेक्टर है। इसमें करीब 1052 घर हैं। इस सेक्टर में सड़कों की हालत बेहद खराब है। 5 साल से न तो ये सड़कें दोबारा बनाई गईं और न हीं इनकी मरम्मत कराई गई। सड़कों में बजरी उखड़ने के कारण इनसे धूल उड़ती है। इससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है। बारिश में गड्ढों में पानी भरने से सेक्टर के लोगों और राहगीरों काे भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इन सड़कों में उखड़ी हुई बजरी के कारण रोज कोई न कोई वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो जाता है। लोगों का कहना है कि सभी सड़कों पर गहरे गड्ढे हैं। इस बारे में वह कई बार नगर निगम को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। लोगों का कहना है कि नगर निगम के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने करोड़ों रुपये खर्च कर यहां घर बनाए थे। अब सेक्टर के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों में गड्ढे पड़े हैं
सेक्टर की सड़कों में गड्ढे पड़े हैं। ज्यादातर लोगों का मार्केट वाली साइड आना जाना लगा रहता है। यहां जगह-जगह गड्ढे होने से रोज दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। नगर निगम को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
-आरसी गुप्ता, प्रधान आरडब्ल्यूए, सेक्टर-16

बारिश में होती है पेरशानी
बरसात का मौसम शुरू होने वाला है। जिससे सड़कों में पड़े गढ्ढों में पानी भर जाता है। पानी भरने से बच्चों और स्कूल छोड़ने वाले अभिभावकों की परेशानी और बढ़ जाएगी। नगर निगम को उनकी परेशानी पर ध्यान देना चाहिए।
-बलवंत भारद्वाज, सीनियर वाइस प्रधान, आरडब्ल्यूए, सेक्टर-16


सभी सड़कें बदहाल हैं। बारिश में इन पर चलने में डर लगता है। नगर निगम को जल्द सड़कों की मरम्मत करवानी चाहिए। नगर निगम सुनवाई नहीं करता है तो जल्द ही अधिकारियों के खिलाफ कोई रणनीति बनाई जाएगी।
-आरबी पहुजा, चेयरमैन, आरडब्ल्यूए, सेक्टर-16

मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे
सेक्टर-16 पंचकूला का पुराना सेक्टर है। नगर निगम को इसकी सड़कों को नए सिरे से बनाना चाहिए। लोगों ने करोड़ों रुपये खर्च कर घर बनाए थे, लेकिन अब लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।

-केडी, बहल,सेक्टर-16 पंचकूला।
कोटसेक्टर-16 की सड़कों की रिकॉपेटि़ंग का एक करोड़ का कार्य हो चुका है। जो सड़कें रह गई हैं, उनका टेंडर लगा है। उनकाे भी अगले महीने तक ठीक करवा दिया जाएगा।
-कुलभूषण गोयल, महापौर नगर निमग पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed