फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sector-14 of problems: people suffering from dirt, broken road, encroachment and slums

समस्याओं का सेक्टर-14 : गंदगी, टूटी रोड, अतिक्रमण और झुग्गियों से बेहाल लोग

Mon, 17 Oct 2022 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Sector-14 of problems: people suffering from dirt, broken road, encroachment and slums
पंचकूला। सेक्टर-14 स्थित नगर निगम कार्यालय के आसपास अतिक्रमण, जगह-जगह गंदगी, टूटी स्लिप रोड के अलावा खाली प्लाटों में उगे घास से लोग परेशान हैं। सेक्टर के निवासियों और यहां से गुजरने वाले लोगों को बदबू की वजह से नाक पर रुमाल रखकर चलना पड़ता है। इस सेक्टर में पुलिस आयुक्त सहित दो आईएएस, दो एचसीएस समेत अन्य सरकारी मुलाजिम रहते हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ भी इसी सेक्टर में रहते हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद सेक्टर बदहाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम की नाक के नीचे इस महत्वपूर्ण सेक्टर का यह हाल है तो शहर के अन्य सेक्टरों का क्या हाल होगा, समझा जा सकता है। लोगों के अनुसार सेक्टर समस्याओं के मक्कड़जाल में फंसा हुआ है। कई बार नगर निगम के अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सेक्टर की रही सही कसर झुग्गियों ने पूरी कर दी है। शहर में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और नगर निगम की तरफ से अतिक्रमण हटाया जा रहा है, लेकिन जहां नगर निगम का कार्यालय है, वहीं मुलाजिमों का ध्यान नहीं है। अतिक्रमण हटाने के लिए एचएसवीपी का अतिक्रमण विंग औपचारिकता करता नजर आता है। हटने के महज आधे से एक घंटे बाद दोबारा झुग्गियां फिर वहीं लग जाती है। इसका विभाग स्थायी विकल्प नहीं ढूंढ पाया है।
विज्ञापन

सीवर ओवरफ्लो की है समस्या
सेक्टर-14 में हर तीसरे दिन सीवर चौक हो जाता है। इस वजह से सीवर का गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। बदबू की वजह से सेक्टर से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस तरफ एचएसवीपी के इंजीनियरिंग विंग का ध्यान ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल, निगम कार्यालय के पीछे लगा है कूड़े का ढेर
सेक्टर-14 में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा है। यहां रखे डस्टबिन कूड़े से भरा रहता है लेकिन उठाने कोई नहीं आता। मुख्य मार्ग पर बदबू के चलते लोगों को परेशानी होती है। सबसे हैरानी की बात यह है कि शहर से नगर निगम की जिम्मेदारी कूड़ा उठाने की है, लेकिन कार्यालय के पीछे ही कूड़े का ढेर लगा रहता है। वहां से अपनी इच्छा के अनुसार कूड़े का उठान मुलाजिम करते हैं।
सेक्टर-14 की झुग्गियां तत्काल प्रभाव से हटवाई जाएंगी। इसका स्थायी समाधान किया जाएगा, ताकि दोबारा यहां झुग्गियां नहीं लग पाए। - गगनदीप सिंह, इस्टेट ऑफिसर पंचकूला।

सेक्टर-14 में सीवरेज ब्लॉक होने की कोई शिकायत नहीं मिली है। फिर भी विभाग के एसडीओ और जेई को मौके पर भेजकर जांच करवाया जाएगा। जहां कहीं भी सीवर ब्लॉक की समस्या होगी, उसका समाधान करवाया जाएगा। -अमित राठी, एचएसवीपी डिवीजन वन, एक्सईएन पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed