{"_id":"646a7f179ec4ba2afb03d5e4","slug":"sector-12-two-crore-sanctioned-what-about-vehicles-it-is-difficult-to-walk-on-the-roads-pkl-office-news-c-16-pkl1046-145950-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-12 : दो करोड़ मंजूर, वाहन तो क्या सड़कों पर पैदल चलना हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-12 : दो करोड़ मंजूर, वाहन तो क्या सड़कों पर पैदल चलना हुआ मुश्किल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। सेक्टर-12 में सड़कों की हालत खस्ता बनी हुई है। दो करोड़ मंजूर होने के बावजूद कहीं भी सड़कों का निर्माण या मरम्मत का काम अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। सड़कों पर वाहन तो क्या लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। गड्ढों के कारण हर समय हादसा होने का भय बना रहता है। इस मामले में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने नगर निगम को पत्र लिखकर सड़कें बनाने की मांग की है। एसोसिएशन का कहना है कि उबड़-खाबड़ सड़कों के कारण यहां से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों के साथ हमेशा हादसा होने का भय बना रहता है। इसके अलावा वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। आरडब्ल्यूए के प्रधान कर्नल एसके दत्ता ने नगर निगम को भेजी शिकायत में लिखा है कि उनके सेक्टर में सड़कों की मरम्मत के लिए दो करोड़ से ज्यादा का बजट मंजूर हुआ है, मगर कहीं भी सड़कों की मरम्मत या निर्माण का काम अभी तक शुरू नहीं हो पाया है।
जल्द मरम्मत कराने की मांग
कर्नल एसके दत्ता ने कहा कि सेक्टर में सड़कों की मरम्मत और निर्माण का काम जल्द से जल्द शुरू किया जाना चाहिए। उसके बाद बारिश का मौसम शुरू हो जाएगा तो निर्माण नहीं हो सकेगा। बारिश में सड़कों की हालत और भी ज्यादा खराब हो जाएगी।
पार्किंग की हालत भी खराब
सेक्टर की इंटरनल सड़कों के साथ-साथ मार्केट में पार्किंग की हालत भी बहुत ज्यादा खराब हो गई है। दत्ता ने बताया कि कई बार सेक्टरवासी इनकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से कर चुके हैं, मगर अभी तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
शहर में प्राथमिकता के तौर पर सड़कों का निर्माण और मरम्मत कार्य किया जा रहा है। जहां भी सड़कें खराब हैं, उनकी जल्द ही मरम्मत करा दी जाएगी। - कुलभूषण गोयल, मेयर नगर निगम, पंचकूला