फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Second dose : 8 districts including Sirsa could not even touch 50% target

दूसरी खुराक : 8 जिले 50 प्रतिशत का लक्ष्य भी नहीं कर पाए हासिल

Tue, 14 Dec 2021 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Second dose : 8 districts including Sirsa could not even touch 50% target
चंडीगढ़। स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद हरियाणा में लोग दूसरी खुराक लेने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। प्रदेश में मात्र 55 फीसदी लोग ही दोनों खुराक लेने पहुंचे हैं। 8 जिले दूसरी खुराक का लक्ष्य 50 प्रतिशत तक का लक्ष्य भी नहीं छू पाए हैं। नूंह, हिसार और फतेहाबाद का प्रतिशत अन्य सभी जिलों से कम है। हरियाणा सरकार ने 31 दिसंबर तक पूरे प्रदेश को टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, लेकिन जिस गति से अभियान चल रहा है, उससे अभी और समय लगेगा। इस समय रोजाना 1 से सवा लाख लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं। ऐसे में रोजाना 2 लाख लोगों का टीकाकरण भी हो तो पूरा जनवरी बीतने पर सभी पात्र लोगों का टीकाकरण हो सकेगा।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार, प्रदेश में 18 साल से अधिक की आयु वालों की संख्या कुल 2 करोड़ 5 लाख 80 हजार मानी गई है। अब तक हरियाणा में 3 करोड़ से ज्यादा टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें से 1.89 करोड़ ने पहली और 1.12 करोड़ ने दोनों खुराक ली है। पहली खुराक का लक्ष्य 92 प्रतिशत दूसरी का लक्ष्य 55 फीसदी ही है।
विज्ञापन

नूंह में 13 फीसदी ने ही दूसरी डोज लगवाई
दूसरी खुराक में नूंह सबसे पीछे चल रहा है। यहां मात्र 13 फीसदी लोगों ने ही दोनों टीके लगवाए हैं। इसके बाद हिसार 37, जींद 39, फतेहाबाद 38, कुरुक्षेत्र 47, पलवल 40 और सिरसा 43, यमुनानगर जिले में 48 फीसदी तक लक्ष्य हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम 95 फीसदी लक्ष्य हासिल कर बना मिसाल
गुरुग्राम जिला टीकाकरण में दूसरी खुराक का 95 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर चुका है। इसी प्रकार, अंबाला 88, चरखीदादरी 81, पंचकूला 79, फरीदाबाद 70, भिवानी जिला 63 और रेवाड़ी 62 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर चुका है। ये जिले पहली खुराक में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

टीकाकरण बढ़ावा देने को लेकर लगातार चल रही बैठकें
एनएचएम हरियाणा के एमडी प्रभजोत सिंह टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए लगातार बैठकें कर रहे हैं। दूसरी खुराक को लेकर पिछड़ रहे जिलों को विशेष कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सामाजिक धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से टीकाकरण जागरूकता का भी आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed