फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Search for Accused Continues in Murder Case of Watchman in Sector-11

Panchkula News: सेक्टर-11 में चौकीदार की हत्या के मामले में आरोपी की तलाश जारी

Sun, 31 May 2026 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Search for Accused Continues in Murder Case of Watchman in Sector-11
पुलिस ने कई टीमों के साथ दबिश शुरू की, तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी की लोकेशन ट्रैक की जा रही है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-11 स्थित निर्माणाधीन मकान में चौकीदार दान बहादुर की हत्या के मामले में फरार आरोपी राकेश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए नाम बदलकर रह रहा था और बार-बार ठिकाना बदल रहा था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखने और गिरफ्तारी के लिए कई टीमों को विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों में तैनात किया गया है। तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर उसके संभावित ठिकानों की पहचान कर ली गई है। जांच में यह भी पता चला कि पंचकूला आने से पहले आरोपी जम्मू-कश्मीर में काम करता था, जहां से पुलिस ने उसके बारे में जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन

घटना 27 मई की रात करीब 12:30 बजे हुई थी, जब सेक्टर-11 के निर्माणाधीन मकान में मामूली कहासुनी के बाद आरोपी ने लोहे की सरिये और हथौड़ी से चौकीदार दान बहादुर पर हमला किया। गंभीर चोटों के कारण दान बहादुर की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी वारदात मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि कई महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर कार्रवाई तेज की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed