फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Scooty driver dies due to collision with bike

Panchkula News: बाइक की टक्कर लगने से स्कूटी चालक की मौत

Mon, 25 Dec 2023 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Scooty driver dies due to collision with bike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरवाला। नया गांव के नजदीक गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से स्कूटी चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप साथ दिया है।
जानकारी के अनुसार इस्लाम खलीफा वासी नटून ग्राम पश्चिम बंगाल जो कि गांव रामपुर सैनियां थाना डेराबस्सी मोहाली में एक किराए के मकान में अपने अन्य साथियों के साथ रहता था। वह आसपास के गांवों में दुकानों पर चॉकलेट, टॉफी नमकीन कुरकुरे आदि सामान की सप्लाई करता था। 23 दिसंबर की शाम को वह स्कूटी पर सामान लोड करके गांव रायवाली अंबाला सामान सप्लाई करने जा रहा था। जैसे ही वह नयागांव के पास पहुंचा तो सामने से एक बाइक चालक गलत दिशा से तेजी से आया। उसने इस्लाम की स्कूटी को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही इस्लाम खलीफा स्कूटी से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

स्कूटी पर लोड सारा सामान बिखर गया। आसपास के लोगों ने इस घटना की सूचना बरवाला पुलिस को दी। घायल को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाला पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखकर उसे सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पंचकूला रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर बाइक कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed