फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Schools will open from September 1 for the children of fourth-fifth

चौथी-पांचवीं के बच्चों के लिए पहली सितंबर से खुलेंगे स्कूल

Thu, 26 Aug 2021 01:47 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Schools will open from September 1 for the children of fourth-fifth
चंडीगढ़। हरियाणा में चौथी-पांचवीं कक्षा के बच्चों के लिए पहली सितंबर से स्कूल खुल जाएंगे। अभिभावकों की अनुमति के साथ ही बच्चे स्कूल आ सकेंगे। कक्षाएं कोविड मानकों के अनुसार लगाई जाएंगी। शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने बताया कि पहली से तीसरी कक्षा के बच्चों के लिए अभी स्कूल नहीं खोलने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि क्लास रूम में बैठने की क्षमता अनुसार ही चौथी से पांचवीं के बच्चों को स्कूल में बुलाया जाएगा। तीस से अधिक बच्चों वाली कक्षा में 50 प्रतिशत को ही एक दिन में बुलाया जाएगा। कक्षा में प्रवेश व निकास द्वार अलग-अलग होंगे। एक डेस्क पर एक ही बच्चा बैठेगा। स्कूल में बच्चों को दोपहर का भोजन नहीं मिलेगा। पानी की बोतल भी घर से ही साथ लानी होगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि प्रवेश द्वार पर ही बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग कर तापमान जांचा जाए। तय मानकों से अधिक तापमान होने पर बच्चों को वापस घर भेज दें। स्कूलों को सैनिटाइजेशन करवाएं और दो गज की दूरी व मास्क आदि पहनने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed