फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   SC will get 20 percent plot for religious place

एचएसवीपी मीटिंग : एससी को धार्मिक स्थल के लिए बीस प्रतिशत राशि में मिलेगा प्लाट

Wed, 07 Sep 2022 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
SC will get 20 percent plot for religious place
चंडीगढ़। हरियाणा में धार्मिक कार्यों के लिए सभी वर्गों को एचएसवीपी के प्लॉट सस्ती दरों पर मिलेंगे। एससी संस्थाओं को धार्मिक स्थल के लिए प्लॉट की सिर्फ 20 प्रतिशत कीमत अदा करनी होगी। बीसी-ए 30, बीसी-बी 40, सामान्य वर्ग की संस्थाएं 50 फीसदी कीमत देकर प्लॉट ले सकेंगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की 124वीं बैठक में अनेक अहम निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बैठक के बाद कहा कि किसी भी संस्था या ट्रस्ट की श्रेणी उसमें शामिल संबंधित जाति के सदस्यों से तय की जाएगी। पैसे न भर पाने पर सरेंडर किए गए प्लॉट को लेकर प्राधिकरण नई नीति बनाए, जिससे कि आवंटियों को राहत मिल सके। एचएसवीपी ने बेहतर तरीके से कार्य करते हुए वर्ष 2020-21 में 2 हजार करोड़ और 2021-22 में 8 हजार करोड़ रुपये कमाए। एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक अजीत बालाजी जोशी ने बताया कि वर्ष 2022 में प्राधिकरण ने 10 हजार करोड़ रुपये रा ई-नीलामी नीति पूरी पारदर्शी तरीके से चल रही है, इससे ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
विज्ञापन

दिसंबर तक एकमुश्त जमा कर सकेंगे बकाया विस्तार शुल्क
रिहायशी, व्यावसायिक, संस्थागत, सामाजिक व धार्मिक श्रेणी का पुराना बकाया विस्तार शुल्क अब 31 दिसंबर तक एकमुश्त जमा कर सकेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बैठक में विवादों का समाधान योजना के अंतर्गत नई नीति की घोषणा की। नियमित आवंटन पत्र हासिल न कर पाने वाली सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के लिए भी यह योजना लागू की गई है। इसका कई धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं को लाभ मिलेगा। 8300 प्लॉट धारक लेट फीस सेटलमेंट स्कीम-2022 योजना का लाभ उठा रहे हैं। इसे मुख्यमंत्री ने प्राधिकरण की पिछली बैठक में पास किया था। 139 सेक्टरों के 8300 प्लॉट धारकों को योजना के तहत 800 करोड़ रुपये की छूट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएलए, कर्मचारियों, पत्रकारों और वकीलों के लिए ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी
मुख्यमंत्री ने पंचकूला और चंडीगढ़ में काम करने वाले कर्मचारियों, पत्रकारों, वकीलों, मौजूदा विधायकों, पूर्व विधायकों के लिए सहकारी ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी बनाने की योजना को मंजूरी दी है। बैठक के दौरान मुख्य प्रशासक ने संबंधित एजेंडा पेश किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने विस्तृत योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण इससे जुड़े नियम बनाए। बैठक के दौरान फरीदाबाद में इस्कॉन फूड रिलीफ फाउंडेशन के सेक्टर-7 सामुदायिक केंद्र में मिड-डे मील बनाने के लिए चलाए जा रहे सेंटर की लीज भी बढ़ाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed