फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   savan temple

सावन के अंतिम सोमवार को भक्तों ने किया जलाभिषेक

Tue, 13 Aug 2019 01:48 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
savan temple
सेक्टर-40 के मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ातीं युवतियां।
चंडीगढ़। सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। शहर के सभी मंदिरों के शिवालयों में हर-हर महादेव के जयकारे लगते रहे। हजारों शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। बड़ी संख्या में भक्त मंदिरों में अपने परिवार के साथ पहुंचे। सुबह चार बजे मंदिरों के कपाट खुल गए। सुबह पांच बजे से ही भक्त जलाभिषेक करने आने लगे। भक्तों ने दोपहर तक जलाभिषेक किया। मंदिर कमेटियों की ओर से खीर और मालपुए का लंगर भी लगाया गया।
विज्ञापन

सेक्टर-8 के प्राचीन शिव मदिर स्थित नर्मदेश्वर शिवलिंग पर बड़ी संख्या में भक्तों ने जलाभिषेक किया। बेलपत्र व अन्य पूजन सामग्री भगवान शिव को अर्पित की गई। शाम में भगवान शिव का विविध प्रकार के फूलों से भव्य शृंगार किया गया। शाम की आरती में भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे।
विज्ञापन

सेक्टर-28 के खेड़ा शिव मंदिर के पुजारी पंडित सुभाष शर्मा ने बताया कि बड़ी संख्या में लोगों ने मंदिर में आकर पूजा अर्चना की। पीयू के श्री राधा कृष्ण मंदिर में चांदी जड़ित शिवलिंग में भक्तों ने जलाभिषेक किया। सेक्टर-15 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में भक्तों ने जलाभिषेक किया। सेक्टर-21 के प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर-46 के श्री सनातन धर्म मंदिर के अलावा सेक्टर 24 के शिवालय खुमपुरी में भी भक्तों ने जलाभिषेक किया। सेक्टर 7 के श्री सनातन धर्म त्रिवेणी मंदिर में जलाभिषेक के बाद भगवान शिव का भव्य शृंगार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-20 के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, गुग्गामाड़ी श्री हनुमान मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की। गुग्गामाड़ी श्री हनुमान मंदिर के प्रमुख पंडित किशोरी लाल ने बताया कि मंदिर में शाम को खीर और मालपुए का लंगर लगाया गया। मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। महिला संकीर्तन मंडली की ओर से मंदिरों में कीर्तन किया गया।

सेक्टर-18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर में भी खीर मालपुओं का लंगर लगाया गया। सेक्टर-30 के श्रीमहाकाली मंदिर के प्रधान राकेश पाल मोदगिल ने बताया कि रात में पारदेश्वर शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया गया। यहां रुद्राभिषेक सावन की पूर्णिमा तक चलेगा। सेक्टर 32 के प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में भक्तों ने जलाभिषेक किया। वहीं, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने सेक्टर 32 के श्री सनातन धर्म मंदिर में शिव पूजा की।
हल्लोमाजरा के अग्रवाल मार्केट स्थित श्री हनुमान मंदिर के प्रधान विजय गोयल ने बताया कि बड़ी संख्या में शिव भक्त मंदिर में आए।
रामदरबार, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और 2 स्थित मंदिरों, सहित शहर के सभी मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed