फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sanitation workers stopped JCBs and tippers, and prevented garbage collection.

Panchkula News: सफाई कर्मचारियों ने जेसीबी-टिप्पर रोके, कूड़ा उठाने से रोका

Tue, 25 Aug 2026 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers stopped JCBs and tippers, and prevented garbage collection.
औद्योगिक क्षेत्र फेज-1, अभयपुर और सेक्टर-19 में बिगड़ी सफाई व्यवस्था, पुलिस ने कुछ कर्मचारियों को हिरासत में लेकर बाद में छोड़ा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच सोमवार को शहर में कूड़ा उठाने को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। नगर निगम के जेसीबी और टिप्पर लेकर पहुंचे कर्मचारियों को सफाई कर्मियों ने रोक दिया। औद्योगिक क्षेत्र फेज-1, अभयपुर और सेक्टर-19 में कूड़ा नहीं उठने दिया गया। विरोध के दौरान कर्मचारियों ने निगम और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ कर्मचारियों को हिरासत में लिया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
सफाई कर्मचारियों का कहना है कि वे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा समाप्त करने, समान काम-समान वेतन लागू करने, समय पर वेतन देने, खाली पदों पर नियमित भर्ती और पुरानी मांगों पर हुए समझौतों को लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। उनका कहना है कि मांगों पर ठोस निर्णय होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


कई इलाकों में प्रभावित हुई सफाई व्यवस्था
हड़ताल के कारण औद्योगिक क्षेत्र फेज-1, अभयपुर और सेक्टर-19 समेत कई इलाकों में कूड़ा उठाने की व्यवस्था प्रभावित हुई। नगर निगम की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ठेकेदार के कर्मचारियों से कूड़ा उठाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन सफाई कर्मचारियों के विरोध के कारण परेशानी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की मौजूदगी में शांत हुआ मामला
जेसीबी और टिप्पर रोके जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। औद्योगिक क्षेत्र में कुछ सफाई कर्मचारियों को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस की मौजूदगी में स्थिति शांत हुई, हालांकि कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी रहा। कर्मचारियों ने कहा कि मांगों का समाधान होने तक हड़ताल वापस नहीं ली जाएगी।


जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, बदबू से लोग परेशान
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब शहर की सफाई व्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है। कूड़ा उठान नहीं होने से सेक्टर-14, 7, 6, 11 और बुढ़नपुर समेत कई इलाकों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। सड़कों, पार्कों और खाली स्थानों पर गंदगी जमा होने से बदबू फैल रही है, वहीं लोगों को आने-जाने में भी परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नियमित सफाई नहीं होने से स्थिति लगातार बिगड़ रही है। लोगों ने नगर निगम से जल्द कूड़ा उठान और सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed