फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sangrur Lok Sabha by-election date announced, polling will be held on June 23

संगरूर लोकसभा उपचुनाव की तिथि घोषित, 23 जून को होगा मतदान

Thu, 26 May 2022 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Sangrur Lok Sabha by-election date announced, polling will be held on June 23
चंडीगढ़। पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर 23 जून को होगा उपचुनाव होगा। वहीं, 26 मई को इसके नतीजे घोषित किए जाएंगे। दरअसल पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले ही भगवंत मान ने संगरूर लोकसभा सीट से सांसद के तौर पर इस्तीफा दिया था, जिसके बाद यह लोकसभा सीट खाली हो गई थी।
विज्ञापन

पंजाब चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एस करुणा राजू ने बताया कि इस उपचुनाव के लिए छह जून को प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं और नौ जून को नामांकन वापस लिया जा सकेगा। वहीं 28 जून तक यह सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। बता दें कि जब किसी वजह से लोकसभा सीट खाली होती है तो वहां छह महीने के अंदर-अंदर चुनाव कराए जाना जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन

सक्रिय हुईं भगवंत मान की बहन
संगरूर में होने वाले उपचुनाव के दौरान पंजाब की राजनीति में एक नया चेहरा उभरकर सामने आ सकता है। पंजाब के सीएम भगवंत मान की बहन मनप्रीत कौर राजनीति में सक्रिय हो गईं हैं। इतना ही नहीं मनप्रीत कौर संगरूर में होने वाले चुनाव को लड़ने के लिए भी तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील जाखड़ को टिकट दे सकती है भाजपा
हाल ही में भाजपा में शामिल होने वाले सुनील जाखड़ के भी संगरूर लोकसभा सीट से उपचुनाव लड़ने के कयास लगाए रहे हैं।
कांग्रेस में अभी संशय
पंजाब कांग्रेस में अभी संगरूर लोकसभा उपचुनाव में प्रत्याशी को लेकर संशय बना हुआ है। हालांकि कांग्रेस प्रधान राजा वडि़ंग यह दावा जरूर कर रहे हैं कि पार्टी एक जुट है।

मान होंगे शिअद प्रत्याशी
शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रधान सिमरनजीत सिंह मान संगरूर लोकसभा सीट के हो रहे उप चुनाव में उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतरेंगे। यह फैसला पार्टी की राजसी मामलों की कमेटी पीएस की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। इस संबंधी पार्टी के विशेष सचिव गुरजंट सिंह कट्टू घोषणा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed