फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Salary of 17 thousand contracted sweepers increased by Rs 1000

हरियाणा : 17 हजार अनुबंधित सफाई कर्मियों का वेतन 1000 रुपये बढ़ा

Fri, 10 Sep 2021 02:35 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
Salary of 17 thousand contracted sweepers increased by Rs 1000
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने निकायों के पे-रोल पर कार्यरत लगभग 17 हजार कर्मचारियों के वेतन में 1000 रुपये की वृद्धि की है। अब इन्हें 15000 की जगह 16000 हजार रुपये मिलेंगे। अगर किसी जिले में डीसी रेट इससे अधिक है तो वह देय होगा। इसमें निगमों, परिषद व पालिका के सभी पे-रोल सफाई कर्मी शामिल हैं। कच्चे कर्मचारियों, डोर डू डोर कर्मचारियों को सरकार की इस बढ़ोतरी का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 5 अप्रैल 2021 को करनाल में सफाई मित्र कार्यक्रम में इसकी घोषणा की थी। अब शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से इसके आदेश जारी किए गए हैं। विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने सभी नगर निगम आयुक्तों, जिला नगर आयुक्तों व निकायों के कार्यकारी अधिकारियों, सचिवों को यह वृद्धि तत्काल प्रभाव से लागू करने के आदेश जारी कर दिये हैं। नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने कहा कि सफाई कर्मचारी समान काम, समान वेतन के हकदार हैं। वेतन में यह वृद्धि ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। डोर टू डोर व कच्चे सफाई कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed