फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sakshi Dubey of Panchkula selected for World University Volleyball Games

Panchkula News: विश्व विश्वविद्यालय वॉलीबॉल खेलों के लिए पंचकूला की साक्षी दुबे का चयन

Wed, 21 May 2025 07:14 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 07:14 PM IST
विज्ञापन
Sakshi Dubey of Panchkula selected for World University Volleyball Games
16 जुलाई से 27 जुलाई तक जर्मनी में होंगे खेल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। विश्व विश्वविद्यालय वॉलीबॉल खेलों के लिए डीसी मॉडल स्कूल की पूर्व छात्रा साक्षी दुबे का चयन भारत की महिला टीम में हुआ है। ये खेल 16 जुलाई से 27 जुलाई 2025 तक राइन-रूहर, जर्मनी में आयोजित किए जाएंगे। साक्षी एक साधारण परिवार से हैं। उनके पिता अरविंद दुबे डीसी मॉडल स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। आर्थिक रूप से सीमित संसाधनों के बावजूद, साक्षी ने कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास और गुरुजनों के मार्गदर्शन के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। साक्षी ने सफलता का श्रेय श्री सत्य साईं बाबा, माता-पिता, अपनी गुरु उषा गुप्ता, नंदिता मोहन और अपने विद्यालय के निदेशक भारत भूषण गुप्ता को दिया है। डीसी मॉडल स्कूल के निदेशक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि बालविकास कक्षाओं से उन्हें जो अनुशासन, नैतिक मूल्य मिला, वही उनके जीवन की दिशा तय करने में सहायक रहा। यह उपलब्धि केवल साक्षी के लिए नहीं, बल्कि पूरे पंचकूला और बालविकास परिवार के लिए गर्व का विषय है। साक्षी आज उन अनगिनत बच्चों के लिए प्रेरणा हैं, जो सीमित साधनों के बावजूद अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं। हम मिलकर साक्षी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश और बाबा दोनों का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed