{"_id":"6ab2dcbfcaa73c0d9702b4ca","slug":"sadhu-robbed-at-knifepoint-panchkula-news-c-87-1-pan1010-141713-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नुकीला हथियार दिखाकर साधु से लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नुकीला हथियार दिखाकर साधु से लूटपाट
विज्ञापन
रामगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-7 पर मोरनी टी-पॉइंट के पास मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात युवकों ने जूना अखाड़े से जुड़े 54 वर्षीय साधु दरम्यान गिरी को नुकीला हथियार दिखाकर सामान से भरा थैला छीन लिया। पीड़ित साधु के अनुसार आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद थैला लेकर नाडा साहिब की ओर फरार हो गए।
घटना की जानकारी देते हुए जूना अखाड़े से जुड़े साधु दरम्यान गिरी ने बताया कि वे शिमला से हरिद्वार स्थित जूना अखाड़े तक पदयात्रा पर निकले हैं। सोमवार सुबह माता मनसा देवी के दर्शन करने के बाद वे पैदल रामगढ़ की ओर जा रहे थे। जब वे मोरनी टी-पॉइंट से थोड़ा आगे पहुंचे, तो मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया और नुकीला हथियार दिखाकर डराया-धमकाया।
बदमाशों ने उनका सामान से भरा थैला कब्जे में ले लिया, जिसमें उनका पहचान पत्र, मोबाइल फोन, एक हजार रुपये की नकदी और अन्य आवश्यक सामान मौजूद था। घटना के बाद साधु दरम्यान गिरी गांव माणिक्यां पहुंचे और समाजसेवी राजीव शर्मा को पूरी आपबीती सुनाई। पीड़ित साधु ने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।