फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SAD warns to officers who are supporting Congress

पंजाब निकाय चुनाव : हरसिमरत ने कहा- अधिकारियों ने दिया कांग्रेस का साथ, सतर्क रहने की दी चेतावनी

Wed, 17 Feb 2021 11:09 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 17 Feb 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
SAD warns to officers who are supporting Congress
हरसिमरत कौर बादल। (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

निकाय चुनाव परिणामों पर शिअद नेता और सांसद हरसिमरत कौर ने कहा कि जिस तरह कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए अराजक माहौल बनाया, उस माहौल में शिअद ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन


पार्टी के चुनाव में बेहतर प्रदर्शन पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही पंजाब के कुछ अधिकारियों पर चुनाव में कांग्रेस का साथ देने का आरोप लगाया। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अब उन्हें सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस की ओर से दूसरे विपक्षी दलों के नेताओं पर जानलेवा हमले भी कराए गए। पंजाब पुलिस ने भी कांग्रेस के इस कार्य में साथ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने शिकायत करने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ ही झूठे मुकदमे दर्ज किए। उन्होंने कहा कि चुनाव में सत्तासीन कांग्रेस को जिताने के लिए कई प्रशासनिक अधिकारियों ने मोर्चा संभाला था, ऐसे अधिकारियों को अब सतर्क रहने की जरूरत है।


 

2022 में शिअद ही पंजाब में सरकार बनाएगी। शिअद प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कांग्रेस पर निकाय चुनाव में धांधली का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वोटिंग के दिन कई वार्ड में कांग्रेस ने बूथ कैप्चरिंग तक कराई, राज्य चुनाव आयोग ने शिकायत के बाद भी इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed