फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   SAD engaged in strengthening student wing

Panchkula News: छात्र इकाई को मजबूत करने में जुटा शिअद

Sun, 04 Jan 2026 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
SAD engaged in strengthening student wing
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल अपने छात्र विंग इकाई (एसओआई) को और मजबूत करेगा। इसके तहत पार्टी ने एसओआई संगठन के ढांचे की घोषणा की है। इसके अंतर्गत जोन वाइज प्रधान व अन्य पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।
विज्ञापन

एसओआई के कोऑर्डिनेटर गुरप्रीत सिंह राजुखन्ना और प्रधान रणबीर सिंह ढिल्लों ने बताया कि शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल की अध्यक्षता और वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार विमर्श करने के बाद एसओआई के जत्थेबंदक ढांचे की घोषणा की गई है। इस दौरान जशन औलख को मालवा जोन-1 का अध्यक्ष बनाया गया है। इसमें फिरोजपुर, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब,फरीदकोट, बठिंडा और जिला मानसा शामिल हैं।
विज्ञापन

इसी तरह अर्श माणकवाला को मालवा जोन-2 का अध्यक्ष बनाया गया है। इसमें मोगा, लुधियाना, बरनाला और जिला मलेरकोटला शामिल हैं। कुलदीप सिंह झिंझर को मालवा जोन-3 का अध्यक्ष बनाया गया है। इसमें रोपड़, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, संगरूर और पुलिस जिला खन्ना शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखविंदर सिंह औजला को दोआबा जोन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हरकल सिंह भूरेगिल को माझा जोन का वर्किंग प्रधान नियुक्त किया है। तरनदीप सिंह चीमा को चंडीगढ़ यूटी का प्रधान बनाया गया है। इसके अलावा अन्य पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं।

दिल्ली यूनिट का भी गठन किया गया है। मनदीप सिंह को सरपरस्त, मनजोत सिंह को कन्वीनर, हरमनप्रीत सिंह को दिल्ली यूनिट का प्रधान, एकम सिंह को सचिव जनरल, जसकरनपाल सिंह को उपाध्यक्ष, तेजप्रीत सिंह को जनरल सचिव और हरगुण सिंह को दिल्ली यूनिट का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed