फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   S 4 : Confederation formed a committee to assess the damaged houses

एस+4 : क्षतिग्रस्त मकानों का आकलन के लिए कन्फेडरेशन ने बनाई कमेटी

Thu, 13 Apr 2023 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
S   4 : Confederation formed a committee to assess the damaged houses
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा बिल्डिंग प्लान स्टिल्ट प्लस चार मंजिला भवनों का हरियाणा स्टेट हुडा सेक्टर कन्फेडरेशन विरोध कर रहा है। अब कन्फेडरेशन ने पंचकूला हुडा सेक्टरर्स लीगल कमेटी का गठन कर दिया है। यह कमेटी शहर में सेक्टरवार स्टिल्ट प्लस चार मंजिला भवनों के पीड़ितों से बात करेगी और नुकसान का आकलन करेगी। इसके बाद मामले को अदालत में ले जाने की योजना है।
विज्ञापन

शहर में बनाए जा रहे स्टिल्ट प्लस चार मंजिला भवनों के कारण साथ में बने अन्य मकान क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। लोगों के घरों की दीवारों, छत और फर्श में दरारें आ रही हैं। काफी लोगों ने एचएसवीपी के पास इसकी शिकायत भी की है, मगर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण लोगों को कोई लाभ नहीं मिला। इस बिल्डिंग प्लान का विरोध करने के लिए हिसार से एडवोकेट यशवीर मलिक के नेतृत्व में हरियाणा स्टेट हुडा सेक्टर कन्फेडरेशन का गठन किया गया। पंचकूला में सेक्टर-28 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मोहिंदर सिंह बल्हारा को इसका जिला कन्वीनर नियुक्त किया है।
विज्ञापन


बार के प्रधान को बनाया चेयरमैन
कन्फेडरेशन ने पंचकूला हुडा सेक्टर्स लीगल कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी का चेयरमैन पंचकूला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगपाल सिंह को बनाया गया है। उन्हें यह भी अधिकार दिया गया है कि वे अपने नीचे पदाधिकारियों को नियुक्ति भी कर सकेंगे। यह कमेटी शहर के सभी सेक्टरों में उन लोगों से बात करेगी जिनके मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। नुकसान का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



करोड़ों रुपये का नुकसान होने का अनुमान
कमेटी को अनुमान है कि शहर में काफी संख्या में मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसलिए नुकसान भी करोड़ों में जाएगा। कन्फेडरेशन के जिला अध्यक्ष मोहिंदर सिंह बल्हारा ने बताया कि कई लोगों के तो मकान इतने ज्यादा क्षतिग्रस्त हैं कि उनको मकान ही खाली करना पड़ा। कुछ लोग अपना मकान तोड़कर दोबारा बनवा रहे हैं।

शिकायतें पहुंचनी हुई शुरू
कमेटी का गठन करने के साथ ही लोगों ने अपनी शिकायतें भिजवानी शुरू भी कर दी हैं। कमेटी के चेयरमैन एवं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट जगपाल सिंह ने बताया कि उनके पास लोग शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। उनका डाटा तैयार किया जा रहा है। इस समस्या से पीड़ित कोई भी व्यक्ति उनसे मिलकर अपनी समस्या बता सकता है। इस मामले में कमेटी हर तरह से पीड़ितों की मदद करेगी।




शहर में लोगों के हुए नुकसान के आकलन के लिए मंगलवार को कमेटी का गठन किया गया है। अभी से शिकायतें आनी शुरू हो गई हैं। बार एसोसिएशन के प्रधान जगपाल सिंह को कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। -मोहिंदर सिंह बल्हारा, जिला कन्वीनर, हरियाणा स्टेट हुडा सेक्टर कनफेडरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed