फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ruckus at Grievances Meeting: BJYM President's statement heats up politics, DSP becomes complainant

ग्रीवेंस मीटिंग में हंगामा: भाजयुमो अध्यक्ष के बयान से गरमाई राजनीति, डीएसपी बने फरियादी

Sat, 11 Oct 2025 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Ruckus at Grievances Meeting: BJYM President's statement heats up politics, DSP becomes complainant

विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-1 के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में शुक्रवार को हरियाणा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में फरियादियों की शिकायत सुनीं। लेकिन यह ग्रीवेंस मीटिंग समस्याओं के समाधान से ज्यादा राजनीतिक नोकझोंक का मंच बन गई। बैठक में उस वक्त माहौल गरमाया जब भाजयुमो अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने मंत्री विपुल गोयल की मौजूदगी में कांग्रेस विधायक चंद्रमोहन बिश्नोई पर तंज कसते हुए कहा कि आपकी वजह से लापता आदमी आज यहां देखने को मिल गया जो एक साल से लापता था। इस टिप्पणी ने बैठक का माहौल बिगाड़ दिया। कांग्रेस नेताओं और खुद विधायक चंद्रमोहन ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया। वहीं, मामला बढ़ता देख मंत्री विपुल गोयल ने बीच में हस्तक्षेप किया और भाजयुमो अध्यक्ष को फटकार लगाते हुए कहा कि ये तो बचपना कर गया, आप भी करेंगे क्या? इसके बाद हंगामा थमा और बैठक दोबारा शुरू हो सकी। बैठक में कालका की विधायक शक्ति रानी शर्मा, पंचकूला विधायक चंद्र मोहन, उपायुक्त सतपाल शर्मा, पुलिस आयुक्त शिवास कविराज, मेयर कुलभूषण गोयल, एचएसवीपी अधिकारी मानव मलिक, और अन्य अधिकारी एवं गैर-सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।


कांग्रेस पार्षद के कब्जे पर गरमी



बैठक में भाजपा पदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्षद सलीम दबकौली पर नगर निगम और अन्य विभागों की करीब छह मरला जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया। इस पर विधायक चंद्रमोहन बिश्नोई ने कहा कि तीन बार पैमाइश हो चुकी है और यह आरोप राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित हैं। मंत्री विपुल गोयल ने तुरंत नगर निगम कमिश्नर आरके सिंह से रिपोर्ट मांगी। कमिश्नर ने बताया कि पैमाइश रिपोर्ट अभी नहीं मिली है और इसे अगली मीटिंग में प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन



डीएसपी बोले - 47 लाख की धोखाधड़ी हुई, कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस



बैठक में एक और चौंकाने वाला मामला तब सामने आया जब रोहतक के सुनारिया में तैनात हरियाणा पुलिस के डीएसपी सुरेंद्र यादव खुद फरियादी बनकर पहुंचे। डीएसपी ने बताया कि तीन लोगों ने मिलकर उनके साथ 47 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। उन्होंने कहा कि पूरे सबूत पुलिस को सौंप दिए हैं लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही। इस पर मंत्री विपुल गोयल ने पुलिस कमिश्नर को निर्देश देते हुए कहा कि महकमे का अफसर है एफआईआर तो दर्ज करवा दीजिए। पुलिस कमिश्नर ने एफआईआर दर्ज करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



श्मशान-कब्रिस्तान का विवाद भी उठा



बैठक में खटौली और जसवंतगढ़ गांव में बनाए गए नए कब्रिस्तान को लेकर भी विवाद सामने आया। ग्रामीणों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि गांव में पहले से ही कब्रिस्तान मौजूद है, फिर श्मशान के पास नई जमीन क्यों दी गई। मंत्री ने इस पर अधिकारियों से जानकारी मांगी। ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य ने बताया कि वह मौके पर जाकर देख चुके हैं और वहां पिछले चार साल से कब्रिस्तान चल रहा है, इसलिए अब उसे हटवाना उचित नहीं होगा।


मंत्री बोले-सभी लंबित मामलों की रिपोर्ट अगली ग्रीवेंस मीटिंग से पहले तैयार की जाए


मंत्री विपुल गोयल ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी लंबित मामलों की रिपोर्ट अगली ग्रीवेंस मीटिंग से पहले तैयार कर ली जाए। राजीव कॉलोनी में नाले के साथ रिटेनिंग वॉल और स्वच्छ पेयजल की मांग पर मंत्री ने पीएमडीए और एचएसवीपी को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, वार्ड-7 की राधा कृष्ण कॉलोनी में गलत खसरा नंबर शामिल करने की गलती सुधारने के निर्देश नगर परिषद कालका को दिए गए। एमडीसी सेक्टर-6 स्थित जर्जर बिल्डिंग की शिकायत पर मंत्री ने मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस को बिल्डर के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए। इसके अलावा गांव बिल्ला, कोट, मट्टावाला भानू व जसवंतगढ़ के पास कूड़ा-करकट फेंके जाने की शिकायत पर नगर निगम को व्यू-कटर लगाने और अपशिष्ट प्रसंस्करण की स्थायी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed