{"_id":"6b0b3a5d69fd144cde0e8536","slug":"rs-8000-per-acre-will-be-provided-for-growing-alternative-crops-panchkula-news-c-87-1-spkl1034-144207-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: वैकल्पिक फसलें उगाने पर मिलेंगे 8000 रुपये प्रति एकड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: वैकल्पिक फसलें उगाने पर मिलेंगे 8000 रुपये प्रति एकड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। धान की खेती छोड़ वैकल्पिक फसलें अपनाने वाले किसानों को अब सरकार की ओर से 8000 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता दी जाएगी।
मेरा पानी मेरी विरासत योजना के तहत जिले में 1500 एकड़ क्षेत्र में फसल विविधीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना का उद्देश्य भूमिगत जल का संरक्षण करना और किसानों को धान के विकल्प अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक राकेश पोरिया ने बताया कि किसान धान के स्थान पर कपास, मक्का, दलहन, तिलहन, ग्वार, फल-सब्जियां, खरीफ प्याज, चारा और कृषि वानिकी की फसलें उगा सकते हैं। पिछले वर्ष धान बोए गए खेत को खरीफ सीजन में खाली रखने पर भी योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि पहले किसानों को 7000 रुपये प्रति एकड़ सहायता दी जाती थी। इस वित्तीय वर्ष में इसे बढ़ाकर 8000 रुपये कर दिया गया है। पंजीकरण और सत्यापन के बाद राशि सीधे किसान के खाते में डीबीटी के माध्यम से जमा होगी।
योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। वैकल्पिक फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित होने पर उनकी 100 प्रतिशत खरीद हरियाणा सरकार एमएसपी पर करेगी। उन्होंने किसानों से धान के स्थान पर वैकल्पिक फसलें अपनाने की अपील की।