Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rs 2.08 lakh stolen after breaking the lock of an electric scooter agency office

Panchkula News: इलेक्ट्रिक स्कूटी एजेंसी के कार्यालय का ताला तोड़कर 2.08 लाख चोरी

Fri, 06 Nov 2026 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Rs 2.08 lakh stolen after breaking the lock of an electric scooter agency office
पंचकूला। सेक्टर-19 स्थित फेज-2 में चोरों ने दो कार्यालयों को निशाना बनाते हुए नकदी, मोबाइल फोन और सिम कार्ड चोरी कर लिए। चोरों ने इलेक्ट्रिक स्कूटी की एजेंसी के कार्यालय का पिछला दरवाजा तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। वहां से 2 लाख 8 हजार 780 रुपये चोरी कर लिए। इसके अलावा पड़ोस में स्थित एक अन्य कंपनी के कार्यालय से मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड चोरी कर लिए गए। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-12ए निवासी कंवल वर्मा ने बताया कि उनका प्लाट नंबर-152, फेस-2 में जुपिटर इलेक्ट्रो के नाम से इलेक्ट्रिक स्कूटी की एजेंसी है। वह सुबह करीब 8:30 बजे अपने कार्यालय पहुंचे तो पिछले दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर कार्यालय में रखी 2,08,780 रुपये की नकदी गायब मिली। उन्होंने बताया कि पड़ोस में प्लाट में हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड के नाम से काम करने वाले दीपक सिंगला के कार्यालय में भी चोरों ने सेंध लगाई। वहां से एक मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड चोरी कर लिए गए। शिकायत के आधार पर पुलिस चौकी सेक्टर-19 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान और चोरी हुए सामान की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed