{"_id":"689e2bc18e3acd6e1a072d38","slug":"robert-vadra-paid-obeisance-at-the-historic-gurudwara-sri-nada-sahib-panchkula-news-c-87-1-pan1010-125825-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: राॅबर्ट वाड्रा ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में टेका मत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: राॅबर्ट वाड्रा ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में टेका मत्था
विज्ञापन
पंचकूला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के बहनोई और व्यवसायी राबर्ट वाड्रा ने वीरवार को पंचकूला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब पहुंचे। उन्होंने गुरुद्वारा नाडा साहिब में मत्था टेका और लंगर हाल में स्वैच्छिक सेवा की। उन्होंने लंगर भी ग्रहण किया। व्यवसायी राबर्ट वाड्रा ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका मेहनत कर रहे हैं। लोगों को उनकी मेहनत को समझना चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया मेरा मानना है कि अगर हम अब जागरूक नहीं हुए, तो यह सरकार (चुनाव) गलत तरीके से जीतती रहेगी। कुछ दिन पहले बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण और कथित वोट चोरी के खिलाफ राहुल सहित कई विपक्षी नेताओं ने दिल्ली में प्रदर्शन किया था। राहुल गांधी ने तब कहा था कि निर्वाचन आयोग चुप है, जबकि सच्चाई पूरे देश के सामने है। हरियाणा भूमि सौदे से जुड़े धन शोधन मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए वाड्रा ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है।
उन्होंने कहा कि मैं 24 बार प्रवर्तन निदेशालय गया हूं। यह मामला 20 साल पुराना है। उनके पास शुरू से सारी जानकारी है। मैंने सभी जवाब दिए हैं और मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। उन्हें सबूत दिखाने चाहिए। मैं देश में हूं और जब भी (ईडी) मुझे बुलाते हैं, मैं पहुंचता हूं। इससे अधिक स्पष्टीकरण देने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैं सभी जवाब दे रहा हूं। डरने की जरूरत नहीं है और छुपाने के लिए कुछ नहीं है। वाड्रा 2008 के हरियाणा भूमि सौदे से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी के सामने अपना बयान दर्ज करा चुके हैं।