{"_id":"5f52a0558ebc3e36bb77568b","slug":"robbery-master-mind-overcomes-female-partner-panchkula-news-pkl3868681180","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती का मास्टर माइंड महिला साथी के साथ काबू, तीन अन्य आरोपी पुलिस ने पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
डकैती का मास्टर माइंड महिला साथी के साथ काबू, तीन अन्य आरोपी पुलिस ने पकड़े
Sat, 05 Sep 2020 01:45 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब पुलिस ने मंडी गोबिंदगढ़ से एक महिला सहित अपने चार साथियों के साथ डकैती में वांछित चल रहे मुख्य आरोपी नीरज शर्मा उर्फ आशू को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। मास्टर माइंड नीरज शर्मा के खिलाफ 10 साल के दौरान डकैती, लूट, कत्ल की कोशिश के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह जून 2020 में शिंगार सिनेमा, लुधियाना के नजदीक एक कत्ल की कोशिश करने के केस में फरार था।
विज्ञापन
डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि यह गिरोह मंडी गोबिंदगढ़ और होशियारपुर में डकैती, लूटपाट कर रहा था। शुक्रवार को आरोपी होशियारपुर के एक सुनार से 4 किलो सोना लूटने की योजना बना रहे थे। आरोपियों के कब्जे से एक कार, 32 बोर की पिस्टल और 15 कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
एसपी काउंटर इंटेलिजेंस रूपिंदर कौर भट्टी के नेतृत्व में लुधियाना पुलिस के साथ समन्वय में एसएसपी फतेहगढ़ साहिब अमनीत कोंडल द्वारा ऑपरेशन का नेतृत्व किया गया था। नीरज शर्मा उर्फ आशु उर्फ सहजपाल निवासी लुधियाना के अलावा गिरफ्तार किए गए दूसरे आरोपियों की पहचान मनदीप उर्फ मन्ना निवासी जालंधर, दीपक उर्फ मन्ना निवासी लुधियाना, गुरविंदर सिंह उर्फ गिंदी निवासी जालंधर और नवदीप कौर उर्फ पूजा निवासी जालंधर के तौर पर की गई है। इन के खिलाफ थाना मंडी गोबिंदगढ़ में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
शातिर अपराधी है नीरज के साथी, मन्ना कर चुका है हत्या
मनदीप सिंह उर्फ मन्ना निवासी, जालंधर एक घोषित अपराधी है। उसे अक्टूबर 2017 में ओसीसीयू पटियाला द्वारा गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास सहित 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। 2019 में जमानत पर छूटा और जनवरी 2020 से फरार हो गया। वह मार्च 2020 में होशियारपुर के मेहलपुर में मुठभेड़ के मौके से भाग गया। उसके सहयोगी वरिंदर शूटर को पंजाब पुलिस ने बेअसर कर दिया। उन्होंने 2017 में सुल्तानपुरी लोधी से एक इनोवा और फरवरी, 2020 में होशियारपुर से एक क्रेटा कार छीन ली थी।
कपड़े की दुकान चलाता है दीपक
दीपक उर्फ मान लुधियाना का ही रहने वाला है। शहर में हुई 14.5 लाख की डकैती में इसकी कुल भागीदारी एक लाख रुपये की थी। डकैती के लिए दीपक ने आरोपियों को 32 बोर पिस्टल दिए जाने की बात स्वीकार की है।
एनडीपीएस मामले में वांछित है साथी महिला
नीरज शर्मा उर्फ आशू की महिला साथी नवदीप कौर उर्फ पूजा जालंधर की रहने वाली है। वह अपने एक अन्य साथी गुरिंदर सिंह ऊर्फ गिंडा के साथ डकैती की वारदात में शामिल थी। मुक्तसर साहिब जिले में एनडीपीएस मामले में 10 साल की सश्रम कारावास की सजा में गिंडा को दोषी ठहराया गया है। दो सितंबर को वह कार में एक किलो अफीम लेकर जा रहा था, जहां पकड़े जाने पर वह अपनी कार छोड़कर मौके से भाग गया था।
फिरोजपुर का अपराधी हरियाणा में दबोचा
एक अलग केस में पंजाब पुलिस ने अपराधी भुवनेश चोपड़ा उर्फ आशीष चोपड़ा निवासी फिरोजपुर को यमुनानगर (हरियाणा) से गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक .32 बोर पिस्तौल समेत 12 कारतूस बरामद किए गए हैं। उसके विरुद्ध 7 अगस्त 2020 को थाना एसएसओसी फाजिल्का में हथियार और एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। भुवनेश चोपड़ा एसएएस नगर पुलिस को फिरोजपुर के निवासी इंद्रजीत सिंह सिद्धू उर्फ धिंदा के कत्ल केस में भी वांछित था। यह कत्ल 7 सितंबर, 2019 को खरड़ में हुआ था।