{"_id":"6133e3d28ebc3ef1473045d6","slug":"robbery-greeting-the-woman-and-called-her-took-off-two-gold-bangles-from-her-hand-sector-5-police-filed-a-case-on-the-complaint-of-the-woman-the-incident-caught-in-cc-tv-cameras-pkl-office-news-pkl425718638","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट : महिला को नमस्ते करके पास बुलाया, हाथ से दो सोने की चूड़ियां उतार ली, महिला की शिकायत पर सेक्टर-5 पुलिस ने दर्ज किया केस, सीसी टीवी कैमरों में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटपाट : महिला को नमस्ते करके पास बुलाया, हाथ से दो सोने की चूड़ियां उतार ली, महिला की शिकायत पर सेक्टर-5 पुलिस ने दर्ज किया केस, सीसी टीवी कैमरों में कैद हुई वारदात
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-21 में एक बार फिर दूध लेकर घर की तरफ जाने वाली महिला का नमस्ते करके गाड़ी के पास बुुलाया। इसके बाद कार का शीशा खोलकर बातों में उलझा लिया। वह कुछ समझ पाती इससे पहले कार में बैठी एक महिला और दो युवतियों ने उनके हाथ को पकड़ लिया और दो सोने की चूड़ी काटकर चली गईं। महिला ने इस बात का ध्यान रात में दिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई। महिला की शिकायत पर सेक्टर-5 पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि गाड़ी नंबर को ट्रेस कर मामले की जांच की जा रही है।
महिला उषा कक्कड़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पंजाब यूनिवर्सिटी से रिटायर हो चुकी हैं। वह बीते दो सितंबर को सुबह 7.15 बजे अपने घर से बाहर दूध का पैकेट लेने गईं थी। जब वह दूध लेकर घर की तरफ जाने लगी तो उनके घर के सामने एक स्विफ्ट कार रुकी। कार में ड्राइवर की सीट पर एक आदमी और एक महिला आगे और दो औरतें पीछे बैठी थीं। ड्राइवर सीट के पीछे बैठी महिला ने उषा कक्कड़ को नमस्कार किया। महिला से कहा कि उनकी मम्मी पीछे कार में बैठी हैं। महिला दूसरी तरफ कार की सीट की साइड गईं। पीछे बैठी महिला ने बातचीत करने लगी।
एक महिला ने उनका हाथ पकड़कर हालचाल पूछा। महिला के हाथ में कोई चीज रख दी। इसके बाद आरोपी कार लेकर चले गए। महिला ने रात में देखा तो उसकी दो सोने की चूड़ी हाथ से गायब थीं। उन्होंने यह बात अपने बेटे विशाल कक्कड़ को बताई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-5 प्रभारी दलीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह महिला से चोरी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। कार के नंबर के आधार पर पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए कई जगह दबिश दे चुकी है।