फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Roadways sent 49 buses for Modi's program, passengers faced problems

Panchkula News: मोदी के कार्यक्रम के लिए रोडवेज ने भेजीं 49 बसें, यात्रियों ने झेली परेशानी

Tue, 15 Apr 2025 01:14 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Tue, 15 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Roadways sent 49 buses for Modi's program, passengers faced problems
पंचकूला सेक्टर 5 बस स्टैंड पर परेशान होते यात्री।
घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली बस, ऑटो चालकों ने वसूला मनमाना किराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। सेक्टर-5 डिपो से हरियाणा रोडवेज की 49 बसें पीएम के यमुनानगर दौरे के लिए आयोजित कार्यक्रम में भेजी गईं। इनमें से 23 पंचकूला और 26 कालका से थीं। बसें कार्यक्रम के लिए आरक्षित होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ीं। बसों की कमी के कारण यात्रियों को घंटों बस स्टैंड पर इंतजार करना पड़ा। वहीं कुछ लोग महंगा किराया देकर ऑटो और रिक्शा से अपने गंतव्य पर जाने के लिए मजबूर हुए।

पंचकूला बस स्टैंड पर रोडवेज बसों की संख्या कम होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती गई। रूट पर चलने वाली नियमित बसें न मिलने के कारण यात्रियों को निजी साधनों का सहारा लेना पड़ा। इस स्थिति का फायदा उठाते हुए ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने मनमाना किराया वसूला। कुछ यात्रियों ने बताया कि सामान्य से दोगुना तक किराया वसूला गया।
विज्ञापन


बसों की संख्या बहुत कम है

बसों की संख्या बहुत कम है। करीब एक घंटे से बस का इंतजार कर रहा हूं। गर्मी का समय है, इसलिए फुटकर के वाहन से जाने का मन नहीं है। वे रास्ते छोड़ देते हैं और तेज धूप में पैदल चलना बीमारी को न्योता देना है। - सुरजीत सिंह, यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन


दोगुना किराया मांग रहे हैं

साहापुर जाने के लिए करीब 11 बजे से इंतजार कर रहा हूं। कोई बस नहीं आई। ऑटो वालों से मोरनी छोड़ने के लिए पूछा तो बस से दोगुना किराया अधिक मांगा। - अजय साह, मोरनी

निजी वाहन से जाना पड़ेगा

बस का इंतजार करते-करते थक गया लेकिन बस नहीं दिखाई दी है। दोपहर के 12 बज रहे हैं, भयंकर गर्मी है। अब बस की उम्मीद छोड़ दी है। किसी निजी वाहन से घर जाना पड़ेगा। - गुलशन कुमार, नारायणगढ़
रैली ने मुश्किल की राह

पीएम मोदी की रैली ने पंचकूला में आम यात्रियों की राह में मुश्किल कर दी है। रोडवेज की बसें रैली में चली गईं और लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ रही है। साथ ही निजी वाहनों में यात्रा करने से यात्रियों की जेब पर असर पड़ रहा है। - नरेश, शाहापुर


कोट-

हमारे पास पंचकूला में कुल 139 बसें हैं। रैली के लिए 49 बसें भेजी गई थीं। इसके बाद भी 90 बसें और थीं, जिनके फेरे बढ़ाकर हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया है। यात्रियों को कोई असुविधा नहीं हुई है। - सुखदेव, हरियाणा रोडवेज जीएम, पंचकूला सेक्टर-5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed