फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Roadways Chakkajam in Haryana on March 28 and 29

हरियाणा में रोडवेज का चक्का जाम: कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, बस स्टैंड परिसर में तैनात रहेगी पुलिस

Sat, 26 Mar 2022 07:21 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 26 Mar 2022 07:21 PM IST
सार

साझा मोर्चा से शौकत अली, श्रवण कुमार जांगड़ा, सोमबीर डागर, जयपाल चौहान, मनोज कुमार और पालेराम ने बताया कि अगर सरकार मोर्चा की मांग नहीं मानती है तो 28 और 29 मार्च को पेन डाउन और चक्का जाम रहेगा।

विज्ञापन
Roadways Chakkajam in Haryana on March 28 and 29
हरियाणा रोडवेज - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा में प्रस्तावित रोडवेज की हड़ताल को लेकर पंचकूला डिपो के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात रहने का निर्देश दिया गया है। वहीं पंचकूला डिपो के जीएम ने पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों को पत्र लिखकर इस बारे में सूचित कर दिया गया है। 

विज्ञापन


पुरानी पेंशन नीति बहाली और अन्य मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी यूनियनों ने 28 और 29 मार्च को पूरे प्रदेश में चक्का जाम करने की घोषणा की है। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार रोडवेज कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। यही कारण है कि कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। वहीं परिवहन विभाग के अधिकारियों का दावा है कि चक्का जाम से निपटने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। वहीं आंदोलन के दौरान अधिकारियों की तैनाती के साथ-साथ प्रशासन से भी मदद ली जाएगी। 
विज्ञापन


पुलिस रहेगी तैनात
चक्का जाम की घोषणा के बाद बस स्टैंड परिसर में 27 मार्च को ही पुलिस तैनात कर दी जाएगी। बस चालकों को रोकने वाले कर्मचारियों को पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। रोडवेज की ओर से इसके लिए पुलिस विभाग को पत्र लिखकर फोर्स मांगी गई है। साझा मोर्चा से शौकत अली, श्रवण कुमार जांगड़ा, सोमबीर डागर, जयपाल चौहान, मनोज कुमार और पालेराम ने बताया कि अगर सरकार मोर्चा की मांग नहीं मानती है तो 28 और 29 मार्च को पेन डाउन और चक्का जाम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं कर्मचारियों की मांग

  • जनता और विभाग हित में रोडवेज के बेड़े में नई बसें शामिल की जाएं, जिससे लोगों को सुविधा और कर्मचारियों को स्थायी रोजगार मिल सके। 
  • पुरानी पेंशन बहाल की जाए। अगर सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती हैं तो विधायक और सांसदों को भी न्यू पेंशन स्कीम में शामिल किया जाए। 
  • कच्चे कर्मचारियों के पक्का किया जाए। 
  •  रोडवेज विभाग के 2016 के चालकों को कौशल रोजगार से न जोड़कर नियमित किया जाए। 

 

बसों का संचालन पहले की तरह ही सामान्य रहेगा। इसके लिए सभी व्यवस्था कर दी गई हैं। सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को भी इस संबंध में अवगत करा दिया गया है। - रविंद्र पी पाठक, जीएम, पंचकूला डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed