{"_id":"62699ebaff2f205cb11a97ee","slug":"roadways-bus-not-found-after-waiting-for-one-and-a-half-hours-girls-reached-the-examination-center-by-private-vehicle-pkl-office-news-pkl4489569170","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की बस नहीं मिली : डेढ़ घंटे इंतजार के बाद निजी वाहन से परीक्षा केंद्र पहुंचीं छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज की बस नहीं मिली : डेढ़ घंटे इंतजार के बाद निजी वाहन से परीक्षा केंद्र पहुंचीं छात्राएं
विज्ञापन
मोरनी। बसों की समय सारिणी को लेकर आए दिन क्षेत्र में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भी बडीशेर में छात्राओं को बस नहीं मिलने के कारण परेशान होना पड़ा। छात्राएं घर से परीक्षा देने के लिए निकलीं लेकिन बस के इंतजार में करीब डेढ़ घंटे तक उन्हें सड़क पर खड़ा रहना पड़ा। मजबूरन छात्राओं को प्राइवेट वाहनों से परीक्षा केंद्र मोरनी तक पहुंचना पड़ा।
मोरनी क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियां निचले इलाकों से बेहद कठिन हैं। यहां पर ग्रामीणों के पास सीमित साधन हैं। अधिकतर जनता अपने आवागमन के लिए परिवहन विभाग की बसों पर ही निर्भर हैं। मुख्य सड़कों से कई किलोमीटर दूर घर होने की वजह से घंटों पैदल चलकर मुख्य सड़कों तक पहुंचना पड़ता है। बस के इंतजार में बैठी छात्राओं और अन्य सवारियों को भी कई किलोमीटर पैदल चलकर सड़क तक पहुंची थी। इसके बाद भी उन्हें रोडवेज की बस नहीं मिली।
कोठी पंचायत के पूर्व सरपंच खेम सिंह और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने रोडवेज के अधिकारियों से फोन पर बात करनी चाही और फोन किया तो उनका फोन अधिकारियों ने नहीं उठाया और ना ही उनके पास कोई कॉल आई। जब ड्यूटी सेक्शन से बात की गई तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि परिवहन विभाग के अधिकारी बसों की समय सारणी को ठीक करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। इलाके के लोगों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय मार्ग पर बसों की टाइमिंग बनी परेशानी
बसों की खस्ताहाल और गलत टाइमिंग से जनता काफी परेशान हैं। विभिन्न रूटों पर रहने वाले लोग आए दिन अपना विरोध दर्ज करवाते हैं। यहां परिवहन विभाग की बसें जंगलों में खराब हो जाती हैं। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। परिवहन विभाग के अधिकारियों से ग्रामीणों की मांग है कि बसों की समय सारणी को ठीक किया जाना चाहिए ताकि दोनों को फायदा मिल सके।
इलाके के लोग बसों की समस्या से काफी परेशान हैं। दुर्गम क्षेत्रों से रोजाना 30 किलोमीटर का सफर कर बाजार पहुंचते हैं। प्रशासन मौन रहकर तमाशा देख रहा है। जानबूझकर ग्रामीणों को सरकारी सुविधाओं के नाम पर तंग और परेशान किया जा रहा है। उन्होंने चेताया कि अगर समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों को साथ लेकर विरोध किया जाएगा। - प्रदीप चौधरी विधायक।