{"_id":"5706b4454f1c1b5319c81686","slug":"roads-crumble-mata-mansa-devi-tample-panchkula-news-panchkula-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन बाद ही उखड़ने लगी माता मनसा देवी मंदिर की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन बाद ही उखड़ने लगी माता मनसा देवी मंदिर की सड़कें
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
टूटी सड़क से गुजरते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता मनसा देवी मंदिर की आंतरिक सड़कें निर्माण के दो दिन बाद ही उखड़ने लगी हैं। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने करीब 40-50 लाख की लागत से मंदिर की कुछ आंतरिक सड़कों का निर्माण करवाया था। कई जगह पैचवर्क का काम भी हुआ था।
अब इन सड़कों की बजरी उखड़कर चारों तरफ फैल गई है। ऐसी स्थिति मंदिर में माता के दर्शन के लिए नंगे पाव आने वाले श्रद्धालुओं को बजरी चुभती है तो किसी को कंकर। कई श्रद्धालुओं को जमीन पर गिरने से चोटें भी आईं हैं।
माता मनसा देवी मंदिर शक्ति पीठ होने की वजह से नवरात्र के दिनों में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल सहित पश्चिमी यूपी तक के लोग दर्शन के लिए आते हैं। नवरात्र के पहले दिन ही अल सुबह मंदिर के बाहर दो से तीन किमी श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगती है। उस समय अंधेरा भी होता है। श्रद्धालुओं को अंधेर में उखड़ी सड़कों पर चल पाना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
हैवी व्हीकल से जल्द टूट जाएंगी सड़कें
शुक्रवार से नवरात्र शुरू हो रहा है। ऐसे में मंदिर तक श्रद्धालुओं को लाने और ले आने के लिए हैवी व्हीकल का आवागमन भी शुरू हो जाएगा। इससे बची सड़कें भी टूट जाएंगी।
सीनियर सिटीजन की बढ़ी मुसीबत
माता मनसा देवी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले सीनियर सिटीजन श्रद्धालुओं को ज्यादा परेशानी हुई। वीरवार को कई श्रद्धालु ऐसे मिले जो गठिया बीमारी से पीड़ित थे। वह ठीक तरह सेचल नहीं पा रहे थे। वहीं उन्हें मंदिर की उखड़ी सड़कों पर चलना पड़ा। बुजुर्गों के पाव में बजरी चुभती तो उनकी चीखें निकल जाती। किसी तरह दूसरे की मदद से वह सड़क पार कर रहे थे।
पटियाला मंदिर के सामने ज्यादा परेशानी
पटियाला मंदिर के ठीक सामने वाली सड़क के सभी पैचवर्क उखड़ चुके हैं। पटियाला मंदिर से दर्शन के बाद भंडारे में प्रसाद के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।
कोट्स
करीब 40-50 लाख की लागत से माता मनसा देवी की इंटरनल सड़कों की रिकारपेटिंग हुडा ने की थी।
- वीजी गोयल, सीईओ श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड पंचकूला।