{"_id":"6aa5b0ca1b13d020510b20f7","slug":"roads-cleared-but-garbage-remains-city-in-distress-due-to-agencys-lethargy-panchkula-news-c-87-1-pan1001-141267-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सड़कें साफ हुईं लेकिन कूड़ा जस का तस<bha>;<\/bha> एजेंसी की सुस्ती से शहर बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सड़कें साफ हुईं लेकिन कूड़ा जस का तस<bha>;</bha> एजेंसी की सुस्ती से शहर बेहाल
विज्ञापन
कूड़ा पाॅइंट से नहीं उठा कचरा; सेक्टर-9, सेक्टर-14 और औद्योगिक क्षेत्र में हालात खराब
सफाई व्यवस्था दो स्तरों पर होने के बावजूद शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, एजेंसी की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। नगर निगम के सफाई कर्मचारी हड़ताल खत्म कर काम पर लौट आए हैं और सड़कों व रोड गलियों की सफाई भी शुरू हो गई है, लेकिन कूड़ा उठाने वाली निजी एजेंसी की व्यवस्था अब भी पटरी पर नहीं आई है। शनिवार शाम शहर के कई हिस्सों में कूड़े के ढेर और सड़क किनारे बिखरा कचरा नजर आया। सेक्टर-9, सेक्टर-14 और औद्योगिक क्षेत्र में हालात खराब दिखे। इससे कूड़ा उठाने की व्यवस्था और एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
शहर में सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी दो स्तरों पर है। सफाई कर्मचारी सड़कों और रोड गलियों से कचरा साफ कर रहे हैं, जबकि निर्धारित कूड़ा पाॅइंट और अन्य स्थानों से कचरा उठाकर ले जाने का जिम्मा निजी एजेंसी का है। कर्मचारियों के लौटने के बावजूद कूड़ा पाॅइंट से नियमित उठान नहीं होने के कारण कई जगह कचरा जमा है।
सेक्टर-9 मार्केट के पीछे लगा ढेर
शनिवार शाम सेक्टर-9 मार्केट के पीछे कूड़े का बड़ा ढेर दिखाई दिया। दुकानदारों और स्थानीय लोगों के अनुसार, समय पर कूड़ा नहीं उठने से ढेर लगातार बढ़ रहा है। कचरा सड़क के आसपास फैलने से बदबू और गंदगी की समस्या भी बनी हुई है।
विज्ञापन
सेक्टर-14 और औद्योगिक क्षेत्र में भी गंदगी
सेक्टर-14 बस स्टॉप के पास भी कूड़ा बिखरा मिला। सार्वजनिक स्थान के पास कचरा जमा होने से लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं, औद्योगिक क्षेत्र फेस-1 और फेस-2 में भी कई जगह कूड़ा फैला नजर आया। यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों की आवाजाही होती है।
कूड़ा उठाने की निगरानी कमजोर
सफाई कर्मचारियों के लौटने के बाद उम्मीद थी कि शहर की सफाई व्यवस्था जल्द सामान्य होगी। सड़क और रोड गलियों की सफाई शुरू हो गई, लेकिन कूड़ा उठाने की व्यवस्था अब भी कमजोर है। सवाल है कि जब कूड़ा उठाने का जिम्मा निजी एजेंसी को दिया गया है तो उसके काम की निगरानी कौन कर रहा है? तय प्वाइंट से नियमित कूड़ा नहीं उठने पर निगम की ओर से एजेंसी के खिलाफ क्या कार्रवाई की जा रही है? शहरवासियों का कहना है कि केवल सड़कों की सफाई से शहर साफ नहीं होगा। कूड़े का नियमित उठान और निस्तारण भी जरूरी है। निगम को एजेंसी की निगरानी बढ़ाकर व्यवस्था जल्द दुरुस्त करनी चाहिए।