फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Road improvement work will be done at a cost of 15.5 crores: Dushyant Chautala

15.5 करोड़ की लागत से होगा सड़क सुधारीकरण का कार्य: दुष्यंत चौटाला

Wed, 23 Mar 2022 01:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Road improvement work will be done at a cost of 15.5 crores: Dushyant Chautala
कालका। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कालका स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से पिंजौर के मल्लाह से परवाणू बैरियर तक की 6.7 किलोमीटर लंबी सड़क के सुधारीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस कार्य पर लगभग 15.5 करोड़ रुपये की लागत आएगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सड़क के बनने से लोगों को बेहतर यातायात की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल का सपना है कि पहाड़ी क्षेत्र का अधिक से अधिक विकास हो और यहां पर्यटन को बढ़ावा मिले। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने मोरनी के टिक्करताल में एडवेंचर स्पोर्ट्स की शुरूआत की है। इससे मोरनी ने पर्यटक मानचित्र पर एक अलग पहचान बनाई है। मोरनी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के समक्ष रखी मांगे
क्षेत्र को कई सौगातें देने के लिए भाग सिंह दमदमा ने दुष्यंत चौटाला का आभार जताया। दमदमा ने कहा कि क्षेत्र से संबंधित जो भी मांग लेकर उपमुख्यमंत्री के पास गए हैं, उन्होंने उसे पहली कलम से उसको पास करने का काम किया है। दमदमा ने बताया कि दुष्यंत चौटाला ने कालका विधानसभा के मोरनी, रायपुररानी, कालका, पिंजौर तथा दून व रायतन क्षेत्र की सड़कों के लिए 140 करोड़ मंजूर करने का काम किया है। इसके साथ ही क्षेत्र में बढ़ रहे नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए किसी आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में टास्क फोर्स का गठन करने की मांग रखी। पिंजौर-कालका वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन संत राम शर्मा ने पिंजौर कालका के बीच बन रहे आरयूबी को दुकानदारों की मांग के अनुरूप बनाने के लिए उपमुख्यमंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन

यह रहे मौजूद
इस अवसर पर कालका की पूर्व विधायक एवं भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लतिका शर्मा, पूर्व गेल अध्यक्ष बंतो कटारिया, जेजेपी के प्रदेश महासचिव सतेन्द्र राणा, जेजेपी के जिला अध्यक्ष ग्रामीण भाग सिंह दमदमा, शहरी जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) के एसई अभिषेक जाटान, विशंभर पाठक, किशोरी शर्मा, हन्नी सिंह, हरिचंद कश्यप, गुरबच्चन पूंज, अमित सोनकर, राजिन्द्र लेही, कालका एसडीओ एसपी कादियान, अन्य संबंधित अधिकारी तथा काफी संख्या सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed