फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Road and lane cleaning drive begins before monsoon

Panchkula News: मानसून से पहले सड़क गलियों की सफाई अभियान शुरू

Sat, 06 Jun 2026 02:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Road and lane cleaning drive begins before monsoon
15 जून तक सफाई पूरी करने के निर्देश, जियो-टैग्ड फोटो से होगी निगरानी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। आगामी मानसून सीजन को देखते हुए नगर निगम पंचकूला ने शहरभर में सड़क गलियों की व्यापक सफाई का विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान का उद्देश्य वर्षा जल की सुचारु निकासी सुनिश्चित करना और जलभराव की समस्या को रोकना है। नगर निगम आयुक्त विनय कुमार ने सभी जूनियर इंजीनियरों को अपने-अपने क्षेत्रों में 15 जून तक सड़क गलियों की सफाई पूरी कराने के निर्देश दिए हैं।
अभियान की प्रभावी निगरानी के लिए संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रतिदिन साफ की गई सड़क गलियों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्रत्येक कार्य की जियो-टैग्ड पहले और बाद की फोटो अपलोड करना अनिवार्य किया गया है, ताकि कार्य की पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त विनय कुमार ने कहा कि मानसून के दौरान जलभराव से नागरिकों को राहत दिलाना निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए सभी फील्ड अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान की नियमित समीक्षा भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि सड़क गलियों में कूड़ा-कचरा न डालें, ताकि वर्षा जल निकासी व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके। निगम शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और जलभराव-मुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed