{"_id":"56f6962d4f1c1be51ff14e40","slug":"road-accident-kalka-road-accident-one-more-dead-in-kalka-road-accident-kalka","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालका के सड़क हादसे में एक और घायल ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालका के सड़क हादसे में एक और घायल ने दम तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला।
Updated Sat, 26 Mar 2016 07:31 PM IST
विज्ञापन
कमल कुमार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के दिन बिटना सियुड़ी के निकट सड़क दुर्घटना में घायल एक और व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। कालका पुलिस के अनुसार रज्जीपुर (सूरजपुर) निवासी कमल कुमार (51) की पंचकूला सेक्टर-6 अस्पताल में बीती रात उपचार के दौरान मौत हो गई। कमल कुमार विशाल मेगा मार्ट में काम करता था और घटना के समय वह स्कूटी गस्टो पर सवार था।
मालूम हो कि होली के दिन कालका-पिंजौर मार्ग पर बिटना सियुड़ी के समीप सड़क हादसे में तीन वाहनों (लांसर कार, वरना कार और स्कूटी गस्टो) की टक्कर में पांच पुरुष, दो महिलाएं और चार बच्चे बुरी तरह घायल हो गए थे। सभी घायलों को कालका-पिंजौर के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया था। वहीं कुछ की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हे चंडीगढ़ पीजीआई व पंचकूला सेक्टर-छह में रेफर कर दिया गया था। उस दौरान कालका के सरकारी अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टर द्वारा लांसर कार चालक कुमार को मृत घोषित कर दिया था वहीं स्कूटी चालक बिटना सियुड़ी निवासी सुरेन्द्र ने चंडीगढ़ जाते हुए रास्ते में ही दम तोड़ दिया था।