फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rising Gas Cylinder Prices Increase Burden on Street Vendors and Dhaba Operators

Panchkula News: गैस सिलिंडर महंगा होने से रेहड़ी और ढाबा संचालकों पर बढ़ा बोझ

Sat, 02 May 2026 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Rising Gas Cylinder Prices Increase Burden on Street Vendors and Dhaba Operators
दुकानदार बोले- महंगाई का सीधा असर ग्राहकों की जेब पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलिंडर के बढ़ते दामों ने रेहड़ी मार्केट और छोटे ढाबा संचालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गैस महंगी होने और आपूर्ति प्रभावित रहने से खाने-पीने की चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि अब कुल्चे, चाय, नाश्ता और थाली तक महंगी करनी पड़ रही है, जिसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ रहा है। कई दुकानदारों ने गैस की बढ़ती कीमतों के कारण इंडक्शन का सहारा लेना शुरू कर दिया है, लेकिन इससे बिजली खर्च भी बढ़ गया है।
दुकानदारों का कहना है कि पहले जहां कम कीमत में ग्राहकों को खाना उपलब्ध कराया जाता था, वहीं अब लागत बढ़ने के कारण दाम बढ़ाना मजबूरी बन गया है। गैस आपूर्ति में दिक्कत और लगातार बढ़ती महंगाई के कारण छोटे कारोबारियों की चिंता बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


कोट
मेरी दुकान पांच साल से रेहड़ी मार्केट में है। गैस के दाम बढ़ने से महंगाई बढ़ेगी। अभी कुल्चे 50 रुपये के देते थे। अब इन्हें 60 रुपये में बेच रहे हैं। गैस आपूर्ति नहीं होने और दाम बढ़ने के कारण अब कुल्चों के दाम 70 रुपये तक हो जाएंगे। इससे ग्राहकों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-चंद्रसेन, दुकानदार

कोट

मेरी रेहड़ी मार्केट में नाश्ते की दुकान है। मैं चाय और पकौड़ी बेचता था। पहले सिलिंडर महंगा हो गया, जिसके कारण दुकान पर इंडक्शन लगाना पड़ा। इसके बाद बिजली का बिल भी बढ़ गया। अब 10 रुपये वाली चाय 15 रुपये में बेचनी पड़ रही है। वहीं नाश्ता भी महंगा हो गया है। गैस नहीं मिलने के कारण कभी-कभी दुकान बंद करनी पड़ रही है।
-अरविंद कुमार, दुकानदार

कोट
मैं अपना ढाबा चलाता हूं। अभी तक गैस का उपयोग कर 70 रुपये तक में खाना दे देते थे। गैस के दाम बढ़ने के बाद अब थाली भी 10 से 20 रुपये महंगी हो जाएगी। महंगाई अब थाली तक पहुंच जाएगी।

-सुनील कुमार, दुकानदार

कोट
गैस की आपूर्ति नहीं होने से भाजी, डोसा, बड़ा पाव सहित खाने-पीने की सभी चीजों के दाम पहले ही बढ़ चुके हैं। अब गैस सिलिंडर महंगा होने से सभी आइटम के दाम करीब 20 फीसदी तक बढ़ गए हैं।
-सुफियान, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed