फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government will issue global tender for covid-19 vaccine procurement soon

हरियाणा सरकार का फैसला: ग्लोबल टेंडर जारी कर पूरा करेंगे कोरोना वैक्सीन की कमी, टीकाकरण में आएगी तेजी

Thu, 13 May 2021 10:28 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 13 May 2021 10:28 PM IST
सार

गुरुवार को सीएम मनोहर लाल ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 18 से 44 वर्ष के आयुवर्ग वालों को टीकाकरण के लिए जहां से भी संभव होगा, वहां से वैक्सीन लाएंगे। अभी तक इस वर्ग को टीकाकरण के लिए छह लाख डोज मिली हैं। इसके साथ ही दूसरी डोज वालों को प्राथमिकता दी जा रही है।

विज्ञापन
Haryana government will issue global tender for covid-19 vaccine procurement soon
कोरोना वैक्सीन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा में टीकाकरण की रफ्तार तेज करने के लिए सरकार ग्लोबल टेंडर जारी करने जा रही है। इसके जरिये वैक्सीन की कमी को पूरा किया जाएगा। एक-दो दिन में टेंडर जारी कर वैक्सीन आपूर्ति के लिए 8-10 दिन में कंपनी चुन ली जाएगी। स्पूतनिक सहित अन्य कंपनियों की वैक्सीन पर भी सरकार की नजर है।

विज्ञापन


गुरुवार को सीएम मनोहर लाल ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 18 से 44 वर्ष के आयुवर्ग वालों को टीकाकरण के लिए जहां से भी संभव होगा, वहां से वैक्सीन लाएंगे। अभी तक इस वर्ग को टीकाकरण के लिए छह लाख डोज मिली हैं। इसके साथ ही दूसरी डोज वालों को प्राथमिकता दी जा रही है। शहरों में टीकाकरण तेजी से हो रहा है, गांवों में भी इसमें तेजी आए, इसका रास्ता निकाल रहे हैं। 
विज्ञापन


कुल डोज के 20 प्रतिशत टीके का इस्तेमाल अग्रिम पंक्ति में काम कर रहे ऊर्जा, परिवहन, जन स्वास्थ्य समेत अन्य विभागों के कर्मचारियों पर किया जाएगा। अभी टीकों की कम उपलब्धता के कारण थोड़ी कठिनाई आ रही है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि कोरोना वैक्सीन की खरीद के लिए ग्लोबल टेंडर किया जाएगा। इससे हरियाणा में 18 वर्ष से अधिक के नागरिकों को शीघ्र वैक्सीन उपलब्ध करवाई जा सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में 18 साल से ऊपर के सभी नागरिकों को मुफ्त वैक्सीन दी जाएगी। कोरोना के खिलाफ मजबूत सुरक्षा चक्र बनाने के लिए वैक्सीनेशन बहुत जरूरी है। इसलिए सरकार को विश्व में जहां कहीं से भी वैक्सीन मिलेगी, जल्द से जल्द लाकर नागरिकों को लगाएगी।


ऑक्सीजन आवंटन की समीक्षा की जरूरत
विज ने कहा कि ऑक्सीजन आवंटन की समीक्षा की आवश्यकता है। इस मामले को उन्होंने केंद्र के सामने उठाया है। दिल्ली में 85 हजार एक्टिव मरीजों पर 700 एमटी ऑक्सीजन और हरियाणा में 1 लाख से ज्यादा एक्टिव मरीजों पर महज 258 एमटी ऑक्सीजन दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed