फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Retired SDO defrauded of Rs 6.76 lakh on the pretext of paying electricity bill, arrested

Panchkula News: बिजली बिल भरने का झांसा देकर रिटायर्ड एसडीओ से 6.76 लाख ठगे, गिरफ्तार

Wed, 18 Oct 2023 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Retired SDO defrauded of Rs 6.76 lakh on the pretext of paying electricity bill, arrested
पंचकूला। बिजली का बिल भरने का झांसा देकर रिटायर्ड एसडीओ से 6.76 लाख रुपये ठगी करने वाले आरोपी को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान मुकेश कुमार निवासी हिसार के रूप में हुई है। जांच अधिकारी दीदार सिंह ने बताया कि आरोपी ने पहले बैंक से 3.85 लाख रुपये का गोल्ड लोन लिया था और उसके बाद इस प्रकार की वारदात को अंजाम देकर बैंक का लोन चुकाकर गोल्ड को बैंक से छुड़वाया। सेक्टर-4 निवासी रिटायर्ड एसडीओ अमरबीर सिंह बराड ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 दिसंबर 2022 को उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से मैसेज आया जिसमें कहा कि बकाया बिजली बिल 3 दिसंबर की रात तक नहीं भरने पर बिजली का कनेक्शन काट दिया जाएगा। साथ ही मैसेज में बिजली ऑफिसर का नंबर भी दिया गया ताकि बिजली बिल से संंबंधित उस नंबर पर बात की जा सके। पीड़ित ने दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल कर बिजली बिल भरे जाने की बात कही तो उक्त आरोपी ने बिजली बिल अपडेट नहीं होने की बात कही। साथ ही यह भी कहा कि उसे एक लिंक मैसेज किया जा रहा है और उस पर क्लिक कर एक रुपये की ऑनलाइन पेमेंट करे और पूरी जानकारी भर दे। आरोपी के कहे अनुसार पीड़ित ने लिंक पर क्लिक कर पूरी जानकारी भर दी और एक रुपये की ऑनलाइन पेमेंट कर दी। इसके बाद उनके खाते से 6.76 लाख रुपये कट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed