{"_id":"658892c8fb646e80c20707f6","slug":"retired-lieutenant-colonel-cheated-and-cheated-rs-97-thousand-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-7680-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल को झांसा देकर 97 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल को झांसा देकर 97 हजार रुपये ठगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-12ए निवासी एक सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल को लाइफ सर्टिफिकेट दिलाने का झांसा देकर 97 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सेक्टर-12ए निवासी प्रकाश चंद्र सिंगला ने पुलिस को बताया कि वे सेना से लेफ्टिनेंट कर्नल सेवानिवृत्त हैं।
20 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे उनके मोबाइल पर फोन आया। आरोपी ने कहा कि वह उनको सेना से लाइफ सर्टिफिकेट दिलवा देगा। प्रकाश चंद्र सिंगला ने बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। उनके हाथ भी ठीक से काम नहीं कर रहे थे। आरोपी ने उनसे बैंक और पे-टीएम डिटेल देने को कहा। जैसे ही उन्होंने डिटेल दी तो उनके और उनकी पत्नी के खाते से 97500 रुपये कट गए। जब उन्हें धोखाधड़ी का पता लगा तो उन्होंने तुरंत साइबर पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करवाई।