{"_id":"61f0514207e6cf1f4324b152","slug":"republic-day-rehearsal-dc-hoisted-the-tricolor-took-the-salute-of-the-parade-full-dress-rehearsal-for-the-state-level-republic-day-celebrations-pkl-office-news-pkl4402777126","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस रिहर्सल: डीसी ने फहराया तिरंगा, परेड की सलामी ली, राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस रिहर्सल: डीसी ने फहराया तिरंगा, परेड की सलामी ली, राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में मंगलवार को राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। उपायुक्त महावीर कौशिक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। उपायुक्त ने कहा कि गणतंत्र दिवस देश की आन-बान शान का प्रतीक है। इसके आयोजन के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि पंचकूला में राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय बुधवार को बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन कोविड के नियमों का पालन कर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-1 पंचकूला द्वारा हरियाणवी आर्केस्ट्रा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-6 की अंग्रेजी के टीजीटी कर्मजीत शर्मा द्वारा गीत, संस्कृति स्कूल सेक्टर-20 द्वारा गायन और नृत्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-6 द्वारा हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। अंत में संस्कृति विद्यालय सेक्टर-20 के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्र गान प्रस्तुत किया जाएगा।
मार्चपास्ट में ये टुकड़ियां लेंगी भाग
उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को परेड इंचार्ज मेधा भूषण आईपीएस के नेतृत्व में विभिन्न टुकड़ियां परेड करेंगी। मार्च पास्ट में इंस्पेक्टर केरा यादव के नेतृत्व में आईटीबीपी, पीएसआई नेहा संधु के नेतृत्व में हरियाणा महिला पुलिस बल (जिला पुलिस), एएसआई मधुबन रीटा के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन (महिलाएं), एएसआई अशोक कुमार के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन (पुरुष), एएसआई सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन (पुरुष), एसआई रोहित कुमार के नेतृत्व में हरियाणा गृह रक्षी, राजेश के नेतृत्व में राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-1 की एनसीसी सीनियर डिवीजन (लड़के), अनुराधा के नेतृत्व में राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-1 की एनसीसी सीनियर डिवीजन (लड़कियां) की टुकड़ियां, इंस्पेक्टर राम निवास के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन का बैंड द्वारा शानदार मार्च पास्ट किया जाएगा। इस मौके पर पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह, पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा, एसडीएम ऋचा राठी, नगराधीश गौरव चौहान और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।