{"_id":"61f2f4427a08f66d8a27d217","slug":"republic-day-35-people-honored-for-commendable-work-in-various-fields-pkl-office-news-pkl440379779","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस : विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्यों के लिए 35 लोग सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस : विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्यों के लिए 35 लोग सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय सेवाएं देने वाले 35 लोगों को सम्मानित किया। राज्यपाल ने सरकारी कार्य श्रेणी में डॉक्टर नीरू कपूर, डॉक्टर मनोज त्यागी, डॉक्टर अर्चना अग्रवाल, डॉक्टर रीटा कालरा, सिविल सर्जन कार्यालय से संजीव बुध, जिला आयुर्वेद अधिकारी शशि कांत शर्मा, डॉक्टर राजीव शर्मा, डॉक्टर अनुराग गर्ग, डॉक्टर हरिंदर कुमार बाली, डीपीआरओ कार्यालय के चलचित्र चालक अजय राठी, नगर निगम कार्यालय के एपीओ अक्षील धारनी, सामाजिक कार्य में शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, विश्वास फाउंडेशन, लक्ष्मण दास सरपंच ग्राम पंचायत बतौड़, अनिल थापर, सुमित गोयल, रविंदर सिंह, जितेंद्र सिंह और गुरचरण को सम्मनित किया।
इसी प्रकार साहसिक कार्यों के लिए संदीप वर्मा, खेल में वैष्णवी गुप्ता, शिक्षा के क्षेत्र में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से राम लाल हंस, डोली साहनी, नीतू चौधरी, उर्मिला कुमारी, डॉ. राकेश पाठक, डॉ. चित्रा तंवर, पुलिस विभाग से मेधा भूषण आईपीएस, निरीक्षक महेंद्र सिंह, उप निरीक्षक कृपाल सिंह, मुख्य सिपाही नवजोत सिंह, सिपाही चंद्र पाल, महिला उप निरीक्षक वीना गौतम और भंवर सिंह को सम्मानित किया गया।
इसके अलावा राज्यपाल ने झांकियों में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग की झांकी को प्रथम, स्वास्थ्य व जिला रेडक्रास सोसायटी की झांकी को दूसरा और आयुर्वेद विभाग की झांकी को तीसरे पुरस्कार से सम्मानित किया। इसी प्रकार परेड की टुकड़ियों में आईटीबीपी की टुकड़ी को प्रथम जबकि हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन की पुरुषों की टुकड़ी को द्वितीय और एनसीसी सीनियर विंग लड़कियों की टुकड़ी को तीसरे पुरस्कार से सम्मनित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में हरियाणवी आर्केस्ट्रा संस्कृति विद्यालय सेक्टर-20 और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-6 के बच्चों को सम्मानित किया।