फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Recruitment 2020 News: Recruitment for 15 thousand posts will begin after November 10 in Haryana

हरियाणा : युवाओं के लिए अच्छी खबर, नवंबर से 15 हजार पदों पर शुरू होगी भर्ती

Sat, 31 Oct 2020 12:58 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 31 Oct 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
Haryana Recruitment 2020 News: Recruitment for 15 thousand posts will begin after November 10 in Haryana
हरियाणा भर्ती 2020: सांकेतिक तस्वीर।

हरियाणा सरकार जल्द सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों को भरेगी। 10 नवंबर के बाद 15 हजार खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विभिन्न श्रेणी के इन पदों की भर्ती को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग सिरे चढ़ाएगा।

विज्ञापन


नौकरी का लंबे समय से इंतजार कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। आयोग ने सरकारी विभागों से खाली पदों का ब्योरा मांग लिया है।

कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष भारत भूषण भारती ने बताया कि 15 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि व अन्य विभागों में खाली पद भरे जाएंगे। सब विभागों से रिक्त पदों का विवरण पहले ही मांग लिया गया है। अब भर्ती का विज्ञापन निकालकर पद भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी तक हुई भर्तियों में पूरी पारदर्शिता बरती गई है। ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। क्यूआर कोड एवं ओएमआर जैसी चीजें लागू होने से कोई उम्मीदवार किसी अन्य की जगह बैठकर पेपर नहीं दे सकता। इससे भर्ती प्रक्रिया स्पष्ट रहती है। कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आने वाले चार सालों में एक लाख अन्य पदों पर भर्तियां करने की घोषणा की है। जिसके लिए आयोग पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक आर्थिक आरक्षण व परीक्षा के सिलेबस निर्धारण के बारे में उन्होंने बताया कि यह फैसला सरकार का होता है। सरकार ही इस बारे में निर्णय लेती है। उनका कार्य केवल परीक्षाओं को पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना है।


लंबित भर्ती परिणाम भी जल्द निकलेंगे 
हरियाणा सरकार ने लंबित भर्ती परिणाम को भी जल्द घोषित करने का निर्णय लिया है। जिन भर्तियों में कोई कानूनी अड़चन नहीं है व सिर्फ परिणाम घोषित होना है, उनमें अब कोई देरी नहीं होगी। कर्मचारी चयन आयोग को सीएम मनोहर लाल ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी भर्ती का परिणाम बेवजह न रोका जाए। जिन भर्तियों की परीक्षा हो चुकी है व पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रही है, उन्हें भी रद्द नहीं किया जाएगा। सरकार युवाओं को भर्ती रद्द कर परेशानी में नहीं डालना चाहती।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed